फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   As the monsoon peaks, parks engaged in borewell stagnate

Hisar News: मानसून सिर पर, पार्कों में लगे बोरवेल ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
As the monsoon peaks, parks engaged in borewell stagnate
 बाढ-राहत प्रबंधों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव। 
हिसार। इसी माह के अंत तक मानसून की बारिश के आसार हैं, लेकिन जलभराव से होने वाली आम लोगों की परेशानी से नगर निगम को कोई सरोकार नहीं है। हालत यह है कि अब शहर के पार्कों में लगे वाटर रिचार्ज बोरवेल की सुध तक नहीं ली गई है। इसके चलते हालत यह है कि अभी हो रही बारिश से ही पार्क लबालब हो रहे हैं। कई पार्कों में से तो बारिश थमने के 48 घंटे बाद भी पानी निकासी नहीं हो पा रही है। पार्क समितियां व क्षेत्रवासी निगम प्रशासन से वाटर रिचार्ज बोरवेल की सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं ताकि मानसून में हालात न बिगड़े।
विज्ञापन

शहर बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या है। हालत यह हो जाती है कि पॉश इलाकों तक के पार्क लबालब हो जाते हैं और कई दिन पानी निकासी नहीं पाती। इससे लोगों का सैर करना बंद हो जाता है। पार्कों में लगे पौधे और घास खराब हो जाती है। कीचड़ से पूरा इलाका बदबू मारने लगता है। इस तरह की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम की तरफ से लाखों रुपये खर्च कर पार्कों में वाटर रिचार्ज बोरवेल लगवाए गए थे। ये सही तरीके से काम करे, इसके लिए हर साल मानसून से पहले इनकी सफाई व मरम्मत की जाती है। मगर इस बार यह काम अब तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्वामी श्रद्धानंद पार्क: यह पार्क अर्बन एस्टेट में स्थित है। मानूसन में पार्क के अलावा आसपास के एरिया में भी जलभराव होता है। इस पार्क में दो-तीन वाटर रिचार्ज बोरवेल हैं। रखरखाव न होने के कारण एक बोरवेल पूरी तरह से खत्म चुका है, जबकि बाकी में भी काफी कम पानी जाता है। इस कारण पार्क में एक से दो दिन तक पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह पार्क: यह पार्क भी अर्बन एस्टेट में है। इस पार्क में जब से वाटर रिचार्ज बोरवेल लगाया गया है, तब से सफाई नहीं की गई है। इस कारण काम करना बंद कर दिया है। बोरवेल में गंदगी व गाद भरी पड़ी है। बोरवेल होने के बावजूद पार्क में जलभराव की समस्या आती है।
सुभाष चंद्र बोस पार्क: यह पार्क मॉडल टाउन एरिया में है। इस पार्क में निगम ने एक वाटर रिचार्ज बोरवेल लगाया था। मगर देखभाल न होने के कारण गायब हो चुका है। पार्क समिति की मानें तो निगम ने एक बार भी सुध नहीं ली। बोरवेल ने काम करना बंद दिया तो हादसे का कारण बनने लगा। पार्क में खेलते समय बच्चों को चोट लग रही थी। इस कारण उस पर मिट्टी डाल दी गई।
सारस्वत पार्क: अर्बन एस्टेट में स्थित इस पार्क में भी निगम व पार्क समिति ने अपने स्तर पर रिचार्ज बोरवेल लगवा रखे हैं। हालांकि यहां पार्क समिति ही रखरखाव कर रही है। समिति की मानें तो बारिश होने पर एक बार पानी भरता है, लेकिन बोरवेल की मदद से पानी की निकासी हो जाती है।
पार्कों के बाहर भी बनवाए थे रिचार्ज बोरवेल
नगर निगम ने सिर्फ पार्कों में ही नहीं, पार्कों के बाहर सड़कों पर भी रिचार्ज बोरवेल लगवाए थे। खासकर अर्बन एस्टेट एरिया में ये बोरवेल लगवाए गए थे। मगर रखरखाव न होने से इन रिचार्ज बोरवेल ने भी काम करना बंद कर दिया है। अब पहले की तरह की इन क्षेत्रों में जलभराव होता है।


यह कहना है लोगों का
- नगर निगम ने पार्क के अलावा सड़क पर भी रिचार्ज बोरवेल बनाए थे। जब से ये बनाए गए हैं, तब से आज तक सफाई नहीं की गई है। बारिश आने पर यहां घंटों तक पानी भरा रहता है।
- गुड्डू, निवासी, अर्बन एस्टेट टू
---
बारिश के बाद पार्क लबालब हो जाता है। 24 घंटे बाद तक पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इस कारण लोग पार्क में सैर नहीं कर सकते।
- कुसुम सोनी, निवासी, अर्बन एस्टेट टू
- ---
पार्क में लगाया गया बोरवेल गंदगी व गाद से भरा पड़ा है। जब तक सफाई नहीं की जाएगी, तब तक इससे पानी की निकासी ही नहीं होगी। निगम ने इतना पैसा खर्च करके ये बोरवेल बनाए थे तो कम से कम हर साल साफ-सफाई करवाई जाए ताकि इनका फायदा भी मिल सके। -पुनीत, निवासी, अर्बन एस्टेट टू
- ---
निगम ने पैसे खर्च करके पार्क में बोरवेल लगवाया था, लेकिन अब इसका फायदा ही नहीं मिल रहा है। पार्क में दो-तीन दिन तक पानी भरा रहता है। अभी मानसून आने में समय है। उससे पहले निगम को इसकी सफाई करवानी चाहिए। -विनोद नागपाल, निवासी, अर्बन एस्टेट टू
---
निगम ने पार्क में जो बोरवेल लगवाया था, उसकी कभी सुध ही नहीं ली। यह हादसे का कारण बनने लग गया था। इस कारण मिट्टी डालनी पड़ी। पार्क में बारिश का पानी 3 से 4 दिन तक भरा रहता है।

गौतम नंदी, निवासी, मॉडल टाउन
---
पार्कों में बोरवेल की सफाई नहीं होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी और बारिश से पहले सभी की सफाई करवाई जाएगी।- नीरज, निगमायुक्त

 बाढ-राहत प्रबंधों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव। 

 बाढ-राहत प्रबंधों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed