फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   As soon as they got the lead in the morning, JP supporters raised slogans of victory, gulal was blown at 12.30, drums were played at 12.30.

Hisar News: सुबह लीड मिलते ही जेपी समर्थकों ने लगाए जीत के नारे, साढ़े 12 बजे उड़ा गुलाल, बजे ढोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
As soon as they got the lead in the morning, JP supporters raised slogans of victory, gulal was blown at 12.30, drums were played at 12.30.
हिसार जीत के बाद खुशी मनाते कार्यकर्ता।
हिसार। लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। इससे पहले सुबह 7:30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी तो सुबह 7:40 बजे भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला मतगणना केंद्र पहुंच गए थे। हालांकि जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला व इनेलो प्रत्याशी सुनैना घर पर ही रहीं।
विज्ञापन

हिसार विधानसभा क्षेत्र का पहला राउंड भाजपा प्रत्याशी के नाम रहा। लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई रूझान कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ हो गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने जिंदाबार के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके एक घंटे बाद जब लीड 10 हजार मत से ऊपर चली गई तो समर्थकों ने गुलाल उड़ा जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान ढोल की ताल पर समर्थक नाचते नजर आए। वहीं भाजपा, जजपा और इनेलो समर्थकों ने मतगणना केंद्र से दूरी बनाए रखी। कुछ समर्थक सुबह जरूर आए लेकिन थोड़े समय के बाद मायूस होकर लौट गए। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे महावीर स्टेडियम और पंचायत भवन में मतगणना शुरू हुई। सुबह ही जेपी समर्थक मधुबन पार्क के सामने टी प्वांइट पर लगे नाके के पास एकत्रित होना शुरू हो गए। राजकीय कॉलेज मैदान और एचएयू के एक नंबर गेट के पास भी समर्थक जुटने शुरू हो गए। जैसे-जैसे रूझान आते गए जेपी समर्थकों की संख्या बढ़ती गई। बढ़त के साथ की समर्थकों ने जेपी और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी 11:30 बजे मतगणना केंद्र से निकल गए
कांग्रेस प्रत्याशी जेपी को जब बढ़त मिलने लगी तो भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला सुबह करीब 11:30 बजे मतगणना केंद्र से निकल गए। हालांकि मीडिया के सामने उन्हाेंने कहा कि अभी तो रूझान आने शुरू हुए हैं और काफी मतों से वे जीत दर्ज करेंगे। वहीं, इनेलो प्रत्याशी सुनैना और भाजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने मतगणना केंद्र पहुंची ही नहीं।

दिनभर पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
पुलिस प्रशासन की तरफ से मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। दस जगहों पर नाके लगाए हुए थे। मधुबन पार्क के पास टी प्वाइंट पर लगाए गए नाके से स्टेडियम की तरफ से समर्थकों को नहीं जाने दिया गया। हालांकि दोपहर बाद कुछ समर्थक अंदर चले गए थे पुलिस ने उनको वापस भेज दिया। दिनभर पुलिस समर्थकों को नाके से दूर करती दिखाई दी। पांच बजे काफी संख्या में समर्थक एकत्रित हो गए। उन्हें संभालने के लिए पुलिस कर्मचारियों के अलावा कंमाडों ने मोर्चा संभाला। वहीं सुबह से लेकर जीत की घोषणा तक पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एएसपी राजेश कुमार मोहन और डीएसपी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed