फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arya Samaj temple Bishnoi and successful trial run of the paid parking

आर्य समाज व बिश्नोई मंदिर में पेड पार्किंग का ट्रायल रन सफल

Wed, 02 Dec 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj temple Bishnoi and successful trial run of the paid parking
आर्य समाज मंदिर मार्केट तथा बिश्नोई मंदिर मार्केट में मंगलवार को पेड पार्किंग शुरू की गई। पहले दिन व्यापारी पार्किंग से खुश नजर आए। नगर निगम के अधिकारियों ने पार्किंग का व्यवस्था को जांचा। निगम की तहबाजारी की टीम भी अतिक्रमण हटाने मार्केट पहुंची।
विज्ञापन


राजगुरू मार्केट की तरह से मंगलवार से आर्य समाज तथा बिश्नोई मंदिर मार्केट में मंगलवार से पार्किंग ट्रायल हुआ। निगम के कार्यकारी अधिकारी रामजीलाल ने अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिकतर दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान तय सीमा में रखा हुआ था। इस कारण टीम को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पार्किंग ट्रायल को लेकर सड़क के बीचों बीच गाड़ियां खड़ी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार नई व्यवस्था से काफी खुश नजर आए। ग्राहक भी राहत की सांस लेते दिखे। ठेकेदार , निगम अधिकारियों तथा मार्केट एसोसिएशन के लोगों ने द़ुकानदारों को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए सहयोग मांगा।

डीसी का आभार जताने पहुंचे
राजगुरू मार्केट के प्रधान सदानंद कामरा, प्रवक्ता टीनू आहूजा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने डीसी को राजगुरू मार्केट में बेहतर व्यवस्था देने के लिए आभार जताया।

मार्केट में पेड पार्किंग का पहले दिन का ट्रायल बेहद कामयाब रहा। मंगलवार को दिन में कहीं पर जाम नहीं लगा। व्यापारियों की गाड़ियां अधिक होने के कारण 80 प्रतिशत पार्किंग स्थान इनसे ही भर गया। हमें अपनी गाड़ियों के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। जिसके लिए कुछ प्वाइंट चिन्हित भी किए हैं।

 - राजेंद्र चुटानी, प्रधान, न्यू राजगुरू मार्केट एवं बिश्नोई मंदिर मार्केट, हिसार।

पहला दिन काफी अच्छा रहा। जनरेटर की छोटी सी समस्या है। जिसे हटाने के लिए विकल्प तलाश लिए हैं। पालिका बाजार के पीछे पड़ी जमीन पर जनरेटर तथा दुकानदारों के व्हीकल वहां खड़ा कराएंगे। इसके बाद समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
- गोपाल, प्रधान, आर्य समाज मार्केट, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed