फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arrivals of pearl millet and paddy have increased; farmers are upset as procurement has not yet begun.

Hisar News: बाजरा-धान की आवक बढ़ी, खरीद शुरू न होने से किसान नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arrivals of pearl millet and paddy have increased; farmers are upset as procurement has not yet begun.
हिसार। जिले की मंडियों में बाजरा-धान की आवक बढ़ने के बावजूद सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। सोमवार को हिसार, उकलाना और अग्रोहा मंडियों में किसानों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। हिसार की नई अनाज मंडी में डीएपी नहीं मिलने पर भी किसानों ने रोष जताया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 1970.58 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। रविवार को 1122.54 और सोमवार को 848.04 मीट्रिक टन बाजरा आया। कुल आवक बरवाला में 845.60, उकलाना 558.40, हिसार 464.98 और आदमपुर 101.60 मीट्रिक टन रही। बालसमंद और कैमरी में आवक नहीं हुई। सोमवार को बरवाला में 369.70, हिसार में 228.54 और उकलाना में 188.90 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा।
विज्ञापन


धान ग्रेड-ए की कुल आवक 4610.60 मीट्रिक टन हुई। इसमें पिछले दिन 3045.30 और सोमवार को 1565.30 मीट्रिक टन शामिल है। उकलाना में 3304, बरवाला 1137.60, पाबड़ा 98.30 और आदमपुर में 70.70 मीट्रिक टन धान आया। बालसमंद, दौलतपुर और हिसार में आवक शून्य रही। किसान सभा नेता अभय फौजी ने जल्द सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed