{"_id":"6a78daca2f6d05bff00613d1","slug":"arrangements-made-for-round-the-clock-water-pumps-at-12-road-under-bridges-rubs-to-tackle-waterlogging-hisar-news-c-21-hsr1041-927334-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तैयारी...जलभराव से निपटने के लिए 12 आरयूबी पर 24 घंटे वाटर पंपों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तैयारी...जलभराव से निपटने के लिए 12 आरयूबी पर 24 घंटे वाटर पंपों की व्यवस्था
विज्ञापन
हिसार। बरसात के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए बीकानेर रेल मंडल ने हिसार क्षेत्र के 12 रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) पर 24 घंटे वाटर पंपों की व्यवस्था की गई है ताकि बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी को तुरंत निकाला जा सके। रेलवे ट्रैक को बारिश पानी में डूबने से बचाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
रेलवे ट्रैक सुरक्षा के लिए 12 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां मिट्टी और गिट्टी डालकर ट्रैक को मजबूत किया गया है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी और गिट्टी भरकर पहले से ही उपलब्ध कराई गई है।
बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से दुरुस्त किया जा रहा है ताकि पानी का ठहराव न हो और रेल संचालन निर्बाध बना रहे। सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग भी ट्रैक सर्किट और अन्य उपकरणों की लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
रेलवे ने सभी अंडरब्रिजों की दीवारों पर पानी का स्तर मापने के लिए सेंटीमीटर मार्किंग की है। किसी अंडरब्रिज में 50 सेंटीमीटर से अधिक पानी भर जाता है तो वहां से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है। अंडरब्रिजों पर चेतावनी संबंधी निर्देश भी लिखे गए हैं।