फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Army recruitment - A candidate edited his admit card

सेना भर्ती : प्रवेश पत्र से छेड़छाड़ कर सिरसा के अभ्यर्थी ने लिया प्रवेश

Mon, 22 Feb 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment - A candidate edited his admit card
सेना भर्ती के दूसरे दिन रविवार को एक और फर्जीवाड़े के मामला सामने आया। भर्ती केंद्र में हिसार और फतेहाबाद के अभ्यर्थियों का सुबह तड़के तीन बजे प्रवेश शुरू हो गया था। एक घंटे बाद एक अभ्यर्थी प्रवेश पत्र दिखाकर अंदर भर्ती केंद्र में प्रवेश करने में सफल हो गया। हालांकि दस्तावेज जांच प्रक्रिया के दौरान उसका निवास प्रमाण पत्र सिरसा का मिला। मामला संदिग्ध देख सेना के जवान ने अभ्यर्थी के दस्तावेजों की स्कैनर से जांच की। जिसमें अभ्यर्थी न तो हिसार का मिला और न ही फतेहाबाद का। इस पर सैन्य अधिकारियों ने अभ्यर्थी से पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रवेश पत्र में सिरसा की जगह उसने फतेहाबाद कराया है। सैन्य अधिकारियों ने अभ्यर्थी को चेतावनी देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र फतेहाबाद का, लेकिन निवास प्रमाण पत्र सिरसा का
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थी सिरसा का रहने वाला था, जिनकी शनिवार को भर्ती थी लेकिन दस्तावेज संबंधित प्रक्रिया में लेट होने के कारण अभ्यर्थी प्रवेश नहीं कर सका। रविवार को अभ्यर्थी ने प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ कर सिरसा की जगह फतेहाबाद करवा लिया और सेना भर्ती में एंट्री करने का प्रयास किया। हालांकि प्रवेशपत्र व निवास प्रमाण पत्र मेल न खाने के कारण दोनों दस्तावेजों की स्कैनर से जांच की तो अभ्यर्थी सिरसा का रहने वाला निकला।
विज्ञापन

200 रुपये लेकर प्रवेश पत्र में कर रहे हेरफेर
ड्यूटी पर तैनात सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दो से तीन मामले जांच के बाद सामने आए हैं कि हिसार छावनी के बाहर कुछ कंप्यूटर आपरेटर्स 200 से 300 रुपये लेकर प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले का खुलासा खुद अभ्यर्थी ही कर रहे हैं। हालांकि सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन भविष्य में ऐसे मामले सामने आते हैं तो संबंधित अभ्यर्थी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को दिया प्रवेश के लिए अतिरिक्त समय
सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय अलसुबह 3 बजे से 7:30 बजे तक है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने रविवार को अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया। इसके तहत अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश कराया गया। इससे उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश करने का मौका मिल गया, जो किसी कारणवश लेट हो गए थे।

मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने की होड़
मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रविवार को एक बार फिर नागरिक अस्पताल में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि अवकाश का दिन होने पर आमजन की भीड़ से राहत तो जरूर मिली, लेकिन आपातकालीन सेवाएं फिर भी सामान्य रूप से मरीजों को नहीं मिल पाईं। क्योंकि मेडिकल प्रमाण पत्र सत्यापन करवाने के लिए कोविड ब्लॉक में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed