फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Army constable cheated of Rs 4.54 lakh in the name of bank account transfer

Hisar News: बैंक खाता ट्रांसफर कराने के नाम पर सेना के हवलदार से 4.54 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Army constable cheated of Rs 4.54 lakh in the name of bank account transfer
हिसार। साइबर अपराधी ने बैंक खाता ट्रांसफर कराने के नाम पर सैनिक छावनी में रहने वाले सेना के हवलदार से 4.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी गई शिकायत में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के गांव डीघ निवासी सेना के हवलदार ने बताया कि एसबीआई में उसका खाता है। बैंक खाता ट्रांसफर कराने के लिए 13 दिसंबर को गूगल पर ब्रांच मैनेजर का नंबर देख रहा था। बैंक की साइड पर मिले नंबर पर काॅल किया तो सामने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने खाता ट्रांसफर करने के नाम पर एक लिंक भेजा और जानकारी मांगी। इसके बाद कहा कि आप फोन पे चलाते हो तो इस अकाउंट से अपने दूसरे अकाउंट पर 3500 रुपये ट्रांसफर करके देखो। उसने कार्ड नंबर और उसके पीछे लिखा सीवीवी नंबर पूछा और खाते से 4.54 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed