फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arif defeated Praveer and Bhavika defeated Srishti.

Hisar News: आरिफ ने प्रवीर और भाविका ने सृष्टि को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Arif defeated Praveer and Bhavika defeated Srishti.
विद्युत नगर में बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
हिसार। तीन दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी ने किया। विद्युत नगर बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में 13 वर्ष, 15 वर्ष और 17 आयु वर्ग के 120 लड़के व लड़कियां भाग ले रहे हैं। पहले दिन अंडर-15 लड़कों के वर्ग में आरिफ ने प्रवीर को और लड़कियों में भाविका ने सृष्टि को पराजित किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार को कहा कि युवाओं को बैडमिंटन में आगे बढ़ाएं। खिलाड़ियों को बैडमिंटन की उत्तम सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। योनेक्स शटल, किट और इक्विपमेंट, डाइट चार्ज का फायदा उठाकर खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि जनक सुथार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। हिसार बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा ने खिलाड़ियों के लिए दी जा रही सुविधाओं का विवरण दिया। संगठन के सचिव वीरेंद्र कुमार ने टूर्नामेंट की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की बैडमिंटन नर्सरी के दो खिलाड़ी युगांडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दो खिलाड़ी नमन दीप और प्रतीक ने अंडर-19 आयु वर्ग प्रथम हरियाणा रैंकिंग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में युगल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता है। इस मौके पर डॉ. एसएस सांगवान, सुरेंद्र कुमार, सतबीर, शैलेंद्र गौड़, खेल अधिकारी रविंद्र पानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले दिन के परिणाम
अंडर-15 वर्ग में आरिफ ने प्रवीर को, सिद्धार्थ भारद्वाज ने लक्ष्य, आदित्य सिंह ने गुलशन, सत्यदेव ने घनिष्ठ भारद्वाज, अनिकेत यादव ने सूर्या, अर्णव बिश्नोई ने कुनाल, शिवेन ने नमन, ईशान लोहचब ने जय को, यश गोयल ने तेजस, अर्श कुमार ने आशीष मोहिल, निशांत ने रणबीर मालवीय, आरोहण महेश ने दीपांशु, भव्य ने हरितेष यादव, साहिल राणा ने वंश, सूर्यांशकांत ने शूरवीर, सिद्धार्थ ने राघव वर्मा को हराया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में भाविका ने सृष्टि, अवनी ने लक्षिता, नमनदीप ने गुनमय एलावादी, ज्योति ने याना, खुशबू ने साक्षी, लक्षिता ने आनंदिता, महक ने भाविका को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed