{"_id":"61e70517cef7013a635f8e51","slug":"arai-ghana-jadda-2-5-kms-cold-wind-blowing-per-hour-hisar-news-hsr622334992","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरै घणा जाड्डा... ढाई किमी. प्रति घंटे की गति से चली ठंडी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरै घणा जाड्डा... ढाई किमी. प्रति घंटे की गति से चली ठंडी हवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहरवासियों को फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को ढाई किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जनवरी से लगातार बादलवाई व हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 से 20 जनवरी के दौरान आंशिक बादलवाई रहेगी। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 21 जनवरी रात व 22 जनवरी को हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
-------
दोपहर 12 बजे के बाद निकली हल्की धूप -
मंगलवार सुबह भी हल्की धुंध के साथ बादलवाई रही। इस दौरान हल्की गति से ठंडी हवाएं भी चलती रही। दोपहर 12 बजे मौसम थोड़ा साफ हुआ और हल्की धूप निकली। हालांकि कुछ देर बाद फिर से बादल छा गए। करीब 4 बजे फिर से हल्की धूप निकली। दिन ढलने के साथ ही मौसम में ठंड बढ़ गई। वहीं, रात को फिर से हल्की धुंध छा गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 13.0 व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था।
------