फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AQI reached 277 on Diwali night, last year was 452

दिवाली की रात 277 पर पहुंचा एक्यूआई, पिछले साल था 452

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 277 on Diwali night, last year was 452
हिसार। दिवाली की रात 10 बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 पर पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक रहा। एक्यूआई का यह स्तर बताता है कि वातावरण में प्रदूषण की स्थिति खराब है। हालांकि इसकी पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो स्थिति काफी संतोषजनक है। पिछले वर्ष दिवाली वाले दिन शहर में एक्यूआई का स्तर 452 पर पहुंच गया था। यह आंकड़ा बताता है कि प्रदूषण की स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 अक्तूबर की रात 10 बजे एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया था। एक्यूआई 200 के पार पहुंचने का मतलब हवा में प्रदूषण की स्थिति खराब है। इसके बाद से ही इसके स्तर में बढ़ोतरी हो रही थी। हालांकि संभावना जताई जा रही थी कि दिवाली की रात एक्यूआई 300 के पार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पीएम 2.5 का स्तर पहुंचा 500
वहीं अगर पीएम 2.5 के स्तर पर नजर डालें तो यह अपने सर्वाधिक 500 के स्तर पर पहुंच गया। पीएम 2.5 वातावरण में मौजूद सबसे छोटे कण होते हैं। ये कण सांस के जरिये सीधे हमारे फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं और हमें नुकसान पहुंचाते हैं। दिवाली के अगले दिन मंगलवार को भी पीएम 2.5 व पीएम 10 500 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि एक्यूआई में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई में इन प्रदूषकों को किया जाता है शामिल
एक्यूआई का निर्धारण करते समय उसमें पीएम 2.5, पीएम 10, एनओ 2, एनएच 3, एसओ 2, सीओ व ओजोन को शामिल किया जाता है।
यूं किया जाता है आकलन
एक्यूआई स्थिति
0 से 50-अच्छा
51 से 100-संतोषजनक
101 से 200-संतुलित
201 से 300-खराब
301 से 400-बहुत खराब
401 से 500-गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed