फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Announcement of withdrawal of new agricultural laws is a victory for farmers: Sombir Sangwan

नए कृषि कानूनों के वापसी की घोषणा किसानों की जीत : सोमबीर सांगवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Announcement of withdrawal of new agricultural laws is a victory for farmers: Sombir Sangwan
चरखी दादरी। किसान लंबे समय से तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। इन कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने की बात कही गई है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर इस बात पर मुहर लगा दी है कि यह किसानों की जीत है। यह बात दादरी निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने अपने कार्यालय में किसानों की जीत पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की ताकत का पता चल गया है। सरकार अच्छी तरह से समझ चुकी है कि देश का किसान जब अपने हकों की आवाज के लिए लामबद्ध हो जाता है तो सैनिक की भांति डटकर न सिर्फ विरोध करता है, बल्कि शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात को मनवाकर ही दम लेता है। उन्होंने कहा कि किसान पिछले एक साल से देश के अलग-अलग हिस्सों में अन्याय के खिलाफ तपस्या पर बैठे थे। इतिहास गवाह है कि जो सही बात व उद्देश्य के लिए तप करता है उनको जरूर सफलता प्राप्त होती है। किसानों की मेहनत का फल प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन की जीत के बड़े मायने हैं। यह एक ऐसा कदम साबित होगा, जिससे आने वाले समय में अन्य देशों के किसान भी प्रेरणास्रोत के रूप में ग्रहण करेंगे। इस जीत से भारत के किसानों का कद संसार भर में ऊंचा हो गया है। इस अवसर पर विधायक के निजी सचिव रामनिवास सांगवान, पूर्व जिला पार्षद रामकिशन मानकावास, नत्थू फौगाट, ओमबीर, शमशेर चरखी, कुलदीप सिंह, आजाद, रामफल फौजी, रणबीर, महेंद्र सिंह व प्रमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed