{"_id":"6333499bb193bf2fd4446ecf","slug":"animals-become-dreadful-in-the-rainy-season-run-behind-to-bite-hisar-news-hsr643107065","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के मौसम में खूंखार हो जाते हैं जानवर, काटने के लिए दौड़ते हैं पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के मौसम में खूंखार हो जाते हैं जानवर, काटने के लिए दौड़ते हैं पीछे
विज्ञापन
हिसार। गर्मी और मानसून के मौसम में जानवर ज्यादा खूंखार हो जाते हैं। काटने के लिए वे लोगों के पीछे दौड़ते हैं। जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में सबसे ज्यादा लोगों के काटने के मामले सामने आए। इस साल सितंबर माह में 181 लोगों को कुत्तों ने काटा। इस पर उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगवाने पड़े। नागरिक अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार इन तीन महीनों में रेबीज के टीके लगवाने वाले लोगों की संख्या 200 पार रहती है। डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि अस्पताल में रोजाना औसतन सात लोग रेबीज के टीके लगवाने आते हैं। रेबीज की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है।
जानकारी के अनुसार कुत्ता, बिल्ली, चूहा, ऊंट, भैंस, गाय, घोड़ा, गधा, बंदर के अलावा मनुष्य के काटने पर रेबीज का टीका लगाया जाता है। इन जानवरों के काटने पर व्यक्ति को 14 इंजेक्शन लगाए जाते थे। ये इंजेक्शन पेट में लगाए जाते थे। अब केवल पांच टीके बाजू में लगाए जाते हैं। दोनों बाजू पर 1-1 एमएल दवा का टीका लगाया जाएगा। जानवर के काटने पर पहले टीके के बाद तीसरे दिन, सातवें दिन, 14वें दिन, 28वें दिन दोनों बाजू पर टीका लगाया जाएगा। नागरिक अस्पताल में बीपीएल, आयुष्मान कार्ड धारकों को यह इंजेक्शन निशुल्क लगाए जाते हैं। बाकी लोगों को हर बार टीका लगवाने के लिए 100 रुपये अदा करने पड़ते हैं।
जनवरी से अगस्त तक जानवरों-मनुष्य के काटने पर लगे रेबीज इंजेक्शन
महीना कुत्ता बंदर बिल्ली चूहा मनुष्य
जनवरी 118 01 01 00 --
फरवरी 99 02 02 00 --
मार्च 176 06 03 00 --
अप्रैल 140 07 01 -- --
मई 139 02 00 00 --
जून 111 08 02 02 01
जुलाई 180 04 02 04 --
अगस्त 177 09 03 02 --
सितंबर 181 06 03 02 --
लुवास के चिकित्सक का वर्जन