{"_id":"6770300f3603ce9aa000fda4","slug":"animal-husbandry-department-offices-will-remain-open-today-hisar-news-c-21-hsr1020-534005-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज खुले रहेंगे पशुपालन विभाग के कार्यालय, 227 कर्मचारियों को मिलेगी ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज खुले रहेंगे पशुपालन विभाग के कार्यालय, 227 कर्मचारियों को मिलेगी ज्वाइनिंग
Sat, 28 Dec 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। ग्रुप डी के कर्मचारियों को विभागों में नियुक्ति दी जा रही है। अब तक यह कर्मचारी मंडल स्तर पर काम कर रहे थे। पशुपालन विभाग को करीब 227 कर्मचारी मिले हैं। इन कर्मचारियों को नियुक्ति देने के लिए 29 दिसंबर रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा ने बताया कि सभी कर्मियों को सिरसा रोड स्थित राजकीय पशुधन फार्म हिसार में मुख्य अधीक्षक कार्यालय में रविवार को ही अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट देनी होगी। इससे 30 दिसंबर तक सभी की ज्वाइनिंग पोर्टल पर अपलोड की जा सके।
विधानसभा चुनाव से पहले ग्रुप डी के कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई थी। इसमें हिसार जिले के पशुपालन विभाग को 227 कर्मचारी मिले थे। इन कर्मचारियों को उस समय मंडल स्तर पर ज्वाइनिंग दी गई थी। अब इन कर्मचारियों को विभाग में ज्वाइनिंग दी जा रही है। 24 दिसंबर को मुख्यालय से इस बारे में पत्र जारी किया गया था। अब इन कर्मचारियों को रिलीव किया जा रहा है।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा ने बताया कि उप निदेशक पशु पालन विभाग हिसार के अंतर्गत केवल 11 पद ही रिक्त है। पशु परिचर के पद पर नियुक्ति पाने वाले कर्मियों को सिरसा रोड स्थित जीएलएफ अधीक्षक कार्यालय में रिपोर्ट करनी होगी। रविवार को पशुपालन के सभी विभाग खुले रहेंगे। राजकीय पशुधन से जुड़े सभी सेक्टर कार्यालय भी खुलेंगे। ग्रुप डी के इन कर्मचारियों को पहले अधीक्षक कार्यालय में आना होगा। यहां ज्वाइनिंग के बाद उनको दूसरे कार्यालय में भेजा जाएगा।