फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anger... Ramayan Toll was made free for 4 hours, wheels stopped on the ramp, farmer organizations protested against the new rules in wheat-mustard procurement

Hisar News: गुस्सा...रामायण टोल 4 घंटे फ्री कराया, लांधड़ी पर थमे पहिये, किसान संगठनों ने गेहूं-सरसों खरीद में नए नियमों के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anger... Ramayan Toll was made free for 4 hours, wheels stopped on the ramp, farmer organizations protested against the new rules in wheat-mustard procurement
हिसार। गेहूं-सरसों खरीद में नए नियमों के विरोध में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर किसान संगठनों ने हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे स्थित लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर चार घंटे तक जाम लगा दिया। इससे सवारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को गुजारा। हांसी क्षेत्र में किसानों ने मय्यड़-रामायण टोल को चार घंटे तक फ्री कराया। एहतियात के तौर पर दोनों टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और वज्र वाहन तैनात किए गए। दोपहर बाद 3 बजे किसानों ने रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

किसान संगठनों के सदस्य सुबह करीब 10:30 बजे लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर जुटने लगे थे। करीब 11 बजे हाईवे बंद करना शुरू किया तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर काफी देर तक बहसबाजी हुई। बाद में किसानों ने टोल प्लाजा से हिसार की ओर लगभग 200 मीटर दूर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, एसडीएम ज्योति मित्तल और उप कृषि निदेशक डॉ. राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से एक लेन खोलने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सरदानंद राजली ने बताया कि यह प्रदर्शन केवल चेतावनी और रिहर्सल है। सरसों-गेहूं खरीद में नए नियम वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर मिलकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे। किसान नेता शमशेर नंबरदार ने कहा कि गेट पास, बायोमेट्रिक और नए खरीद नियम तुरंत वापस लिए जाएं। ट्रैक्टर पंजीकरण व नंबर प्लेट की शर्तें भी स्वीकार नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही मौसम की मार झेल रहा है और सरकार उसे कागजी प्रक्रियाओं में उलझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस और छात्रों का नहीं रोका
किसानों ने एंबुलेंस, सेना वाहन, फायर ब्रिगेड, दिव्यांगजन वाहनों और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को रास्ता दिया। इन वाहनों के लिए टोल प्लाजा भी खुलवाया गया। दोनों टोल पर प्रदर्शन के दौरान शाम चार बजे तक यातायात प्रभावित रहा। धरने में किसान नेता सूरजभान डाया, ईश्वर वर्मा बाडोपट्टी, अनिल बैंदा, बलराज मलिक, राजीव मलिक, संदीप सिवाच, संदीप धीरणवास, कुलदीप पूनिया, अनिल गोरछी, सतबीर धायल आदि माैजूद रहे।
कांग्रेस ने भी दिया समर्थन
धरने पर पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि सरकार को अनाज मंडियों में लागू नए नियम तत्काल वापस लेने चाहिए। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना ने चेतावनी दी कि गेहूं और सरसों खरीद प्रक्रिया सुचारू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार-प्रशासन ने किसानों के अधिकारों पर हमला किया तो हम चुप नहीं रहेंगे।
रागनियों से भरा जोश
धरना स्थल पर लोक गायक ईश्वर सिंह छातर ने देशभक्ति रागनियां प्रस्तुत कर किसानों में जोश भरा। भगत सिंह कदे जी घबरा जा....सहित अन्य रागनी सुनाकर किसानों का मनोरंजन किया। किसानों के लिए चाय, समोसे, केले और पानी की व्यवस्था भी की गई।

रामायण टोल पर दिया धरना रामायण टोल प्लाजा पर धरने में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कोथ, भारतीय किसान यूनियन (मांगे राम मलिक) के संयोजक रणबीर मलिक, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकास सिसर, रामायण टोल प्लाजा कमेटी के प्रधान कैलाश मलिक, रामायण टोल प्लाजा कमेटी के उप प्रधान नसीब सातरोड ने धरना दिया। किसानों ने यहां सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक टोल फ्री कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed