फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   andhra pradesh, maharashtra dominated in roller hockey

नेशनल रोलर हॉकी में आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र का दबदबा

Sat, 14 Dec 2013 07:29 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
शाह सतनाम जी मीत रोलर स्केटिंग स्टेडियम में आयोजित 51वीं नेशनल रोलर हॉकी एंड इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप में चौथे दिन शनिवार को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक का दबदबा रहा। हरियाणा टीम की जीत का सिलसिला भी जारी रहा।  
विज्ञापन



रोलर हॉकी के मुकाबलाें में लड़कियाें के सीनियर वर्ग में आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 7-1 से हराया। आंध्र की खिलाड़ी ई. मोनिका ने चार, एन. हनीषा ने दो और एल तेजस्वी ने एक गोल किया जबकि चंडीगढ़ की ओर से हसरत ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन



सब जूनियर बॉयज वर्ग में चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच मुकाबला 3-3 से बराबरी पर रहा। चंडीगढ़ के परशु ने दो और आर्यन ने एक गोल किए जबकि दिल्ली के रूशील ने दो और शौर्य ने एक गोल किया। इसी वर्ग में कर्नाटक ने पंजाब को 3-0 से हराया। नेहाल, सोहन और समर्थक ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी वर्ग में केरल ने महाराष्ट्र को 1-0 से हराया। केरल की ओर से टिकिन ने एक गोलमात्र गोल किया। सब जूनियर बॉयज में चंडीगढ़ ने पंजाब को 8-1 से हराया। चंडीगढ़ के खिलाड़ी प्रयांशु ने तीन, आर्यन ने चार और चिराग ने एक गोल किया। पंजाब के तनवीर सिंह ने एक गोल किया।

अन्य मैच में कर्नाटक ने तमिलनाडू को 3-1 से हराया। कर्नाटक के सोहन ने दो, घनश्याम ने एक जबकि तमिलनाडू के चंदन ने एक गोल किया। अन्य मुकाबले में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को 12-0 से पराजित किया। हरियाणा के विनीत ने पांच, विशाल ने तीन, युवराज, हरप्रीत, हरसूल और अर्जुन ने एक-एक गोल किए।


लड़काें के जूनियर वर्ग में चंडीगढ़ ने जम्मू-कश्मीर को 10-0 से हराया। चंडीगढ़ की ओर से शुभकरण, साहिल, पार्थ खुंगर ने दो-दो और विक्रम, तुषार, साहिबदीप और आसीम ने एक-एक गोल किया। हरियाणा ने पंजाब को 4-1 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। हरियाणा के मनदीप ने दो, चंदन व आर्यन ने एक-एक जबकि पंजाब की ओर से कंवरदीप ने एक गोल किया।

अन्य मैच में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 6-1 से पराजित किया। महाराष्ट्र की ओर से कैनिल शाह ने दो, पार्थ जगताप, अनिकेत, प्रीत वर्मा और हिमांशु ने एक-एक गोल किया। लड़कियाें के सब जूनियर मुकाबले में हरियाणा ने कर्नाटक को 9-2 के अंतर से हराया। हरियाणा की ओर से साबिया ने तीन, सतबीर, सिमरन और अमनदीप ने दो-दो जबकि कर्नाटक की ओर से रिथिका ने दो गोल किए।


इन लाइन हॉकी मुकाबलाें में जूनियर बॉयज के मुकाबलाें में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को 14-0 से हराया। कर्नाटक के प्रजावल किरण ने आठ, चानवीर के सूर्याकेश ने चार और अनिकेत रमेश ने दो गोल हासिल किए। अन्य मैच में आंध्रप्र्रदेश और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला बराबर रहा।

जूनियर लड़कियाें के वर्ग में हरियाणा ने कर्नाटक  को हराया। हरियाणा की हेमलता ने चार, सोनम ने दो, ज्योति कपूर और रवनीत ने एक-एक गोल किया।


सीनियर वर्ग बॉयज में हरियाणा और पंजाब के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ, जिसमें पंजाब 4-3 से विजयी रहा। पंजाब के गुरजोत ने तीन और बलवान ने एक गोल किया जबकि हरियाणा के कर्ण सैनी ने दो और अंकित ने एक गोल किया। अन्य मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने आंध्रप्रदेश को 5-3 से हराया।



जम्मू की ओर से जसमीत ने दो, देवेंद्र, मिलन और प्रभाव ने एक-एक जबकि आंध्र की ओर से विवेक, ए कृष्णा और बी राजू ने एक-एक गोल किया। इन लाइन का जूनियर वर्ग के बॉयज का पहला सेमीफाइनल चंडीगढ़ और हरियाणा व दूसरा सेमीफाइनल आंध्रप्रदेश और पंजाब के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed