फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An old woman was picked up by a cow and thrown on its horns, her hip bone was broken, the woman was bitten by a dog.

Hisar News: वृद्धा को गाय ने सींग पर उठाकर पटका, कूल्हे की हड्डी टूटी, महिला को कुत्ते ने काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
An old woman was picked up by a cow and thrown on its horns, her hip bone was broken, the woman was bitten by a dog.
 नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन प्रेम देवी
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार सुबह महावीर कॉलोनी में अपने भाई के घर जा रही 82 साल की बुजुर्ग महिला को पीछे से गाय ने सींगों पर उठाकर पकड़ दिया। जमीन पर गिरने के कारण बुजुर्ग प्रेम देवी के कूल्हे की हड्डी टूट गई। आसपास के लोगों ने गाय को भगा कर बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्ग के कूल्हे का ऑपरेशन करना पड़ेगा। वहीं कृष्णा नगर में एक महिला के हाथ व कंधे पर कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल पहुंचने पर महिला के कंधे पर चार टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन घायल 82 वर्षीय प्रेम देवी की बेटी सुषमा ने बताया कि मां महावीर कॉलोनी में रहती है। शनिवार सुबह मां अपने भाई से मिलने के लिए उसके घर जा रही थी। गली में पीछे से एक गाय ने मां को पीछे से टक्कर मार दी। मां को सींग पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसके बाद भी गाय उन्हें टक्कर मारती रही। आसपास लोगों ने दौड़कर गोवंश को भगाया और प्रेम देवी को संभाला। बेटी ने बताया कि पहले एक निजी चिकित्सक को बुलाकर दवा दिलाई, लेकिन दर्द में आराम नहीं हुआ। इसके बाद मां को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि उनके कूल्हे की हड्डी टूट चुकी है। सुषमा ने बताया कि चिकित्सक ने कूल्हे का ऑपरेशन करने की बात कहीं है। फिलहाल अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर में कुत्ते के काटने पर कंधे पर लगे चार टांके
शनिवार दोपहर को कृष्णा नगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने महिला के कंधे के पास और हाथ पर काट लिया। महिला के कंधे पर चार टांके आए है। नागरिक अस्पताल में आई कृष्णा नगर की रहने वाली ज्योति ने बताया कि वह मेहंदी सीखने का काम करता है। दोपहर को किसी काम से एक जानकारी के पास आई थी। इसके बाद वहां से वापस घर की तरफ जा रहा थी। इसी दौरान पीछे से एक कुत्ता आया और उसने कंधे और हाथ पर काट लिया। जख्मी हालत में परिजन अस्पताल लेकर आए। कंधे पर चार टांके आए हैं। उन्होंने बताया कि कुत्ते ने सुबह भी एक युवती को काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed