फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An example of hard work... women became self-reliant through iron blows

Hisar News: मेहनत की मिसाल...लोहे की चोट से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
An example of hard work... women became self-reliant through iron blows
स्वदेशी मेले में स्टाल लगाकर लोगों को उत्पादों की जानकारी देतीं बाला।  
हिसार। ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जोड़कर सरकार की ओर से स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इसके तहत पात्र समूहों को आर्थिक मदद दिलाई जा रही है। इसका लाभ गांव आदमपुर के गणेश महिला एसएचजी से जुड़ी 10 सदस्यों ने भी उठाया है।
विज्ञापन


इसी आधार पर पहले घरों में लोहे के बर्तन बनाकर वाहनों में फेरी लगाकर बेचने वाले परिवारों को अब जिला और प्रदेश स्तर तक के कई मेलों में बुलाकर कारोबार की सुविधा दिलाई जा रही है। इसके तहत उन्हें स्टाल दिलाए जा रहे हैं। इससे उनका कारोबार और आय बढ़ी है।गणेश एसएचजी की अध्यक्ष बाला ने बताया कि उनका मायका जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के सीमावर्ती गांव बड़ी छानी में है। उनके ससुराल और मायका पक्ष के दोनों परिवार गड़िया लुहार जाति से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


पहले वह स्वयं हाथों से लोहा पीटकर बर्तन बनाते थे, लेकिन अब दोनों परिवारों ने कुछ मशीनें लगाकर एक-दूसरे को कारोबारी सहारा दिया है। इन मशीनों के नाम डीप और कटिंग मशीन हैं। खराद मशीन से लकड़ी के चकला, बेलन भी बनाकर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाला के पति पृथ्वीराज ने बताया कि उन्होंने कसिया और खुरपी को एक औजार में मिलाकर बनाया है। इसकी कीमत 200 रुपये हैं। इसके सहारे एक सिरे से खोदाई और दूसरे सिरे से निराई, गुड़ाई की जा सकती है। उनका समूह कड़ाही, तवा, मसालदानी, चिमटा, सूप का बर्तन, फ्राई पैन, नूडल पकाने वाला पैन का भी कारोबार कर रहा है। इस कारण सदस्यों की सालाना कमाई हजारों से बढ़कर लाख रुपये तक पहुंच गई है।


सीएम के हाथों सम्मानित हो चुकीं बाला-

श्रीगणेश समूह की अध्यक्ष बाला ने बताया कि पंचकूला में छह से 23 नवंबर तक सरस मेला आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पिछले माह नौ से 11 नवंबर तक उन्होंने राजगढ़ रोड स्थित कबीर धर्मशाला परिसर में आयोजित गीता जयंती समारोह में भी स्टाल लगाया था। उस मेले में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा मुख्य अतिथि रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed