{"_id":"69557f083564c3c3700b2b0c","slug":"an-announcement-has-been-made-regarding-the-removal-of-encroachments-from-rajguru-market-goods-will-be-confiscated-starting-next-week-hisar-news-c-21-hsr1005-781545-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी, अगले सप्ताह से सामान होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी, अगले सप्ताह से सामान होगा जब्त
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करवाई। इस दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपने सामान को दुकान की परिधि से बाहर न रखें। निगम प्रशासन के अनुसार, अगले दो-तीन दिन और मुनादी करवाकर दुकानदारों से बरामदों से अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। यदि फिर भी किसी दुकान के बरामदे में सामान रखा पाया गया, तो वह सामान जब्त कर लिया जाएगा।
राजगुरु मार्केट में लंबे समय से बरामदों में अतिक्रमण किया जा रहा है। हालांकि, निगम प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से अतिक्रमण हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों निगम ने ऑटो मार्केट और काठ मंडी से अतिक्रमण हटवाने का अभियान भी शुरू किया। राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए निगम ने यहां भी यह अभियान चलाने का फैसला लिया। इस संबंध में निगम प्रशासन ने मार्केट एसोसिएशन से भी विचार-विमर्श किया।
बरामदों के संबंध में अलग-अलग राय
बरामदों में सामान रखने को लेकर निगम प्रशासन का कहना है कि ये बरामदे केवल ग्राहकों के चलने के लिए हैं, और व्यापारी इन्हें अतिक्रमित नहीं कर सकते। वहीं, व्यापारी वर्ग का तर्क है कि निगम उनसे बरामदों का टैक्स भी लेता है, इसलिए उन्हें इन स्थानों पर सामान रखने का अधिकार दिया जाए। बरामदों में सामान रखने को लेकर निगम प्रशासन और व्यापारियों के बीच खींचतान कई वर्षों से चल रही है।