फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An 11th-pass youth had been running a clinic in Lohari Ragho for 15 years

Hisar News: लोहारी राघो में 11वीं पास युवक 15 साल से चला रहा था क्लीनिक

Wed, 24 Jun 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 24 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
An 11th-pass youth had been running a clinic in Lohari Ragho for 15 years
नारनौंद के गांव लोहारी राघो में अप्र​शि​क्षित डॉक्टर की दुकान में पहुंचे डॉ. अजय लुहाच और अन्य।
नारनौंद (हांसी)। स्वास्थ्य विभाग, ड्रग कंट्रोल विभाग और स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने बुधवार को गांव लोहारी राघो में अप्रशिक्षित डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान जांच में पता चला कि 11वीं पास युवक क्लीनिक चला रहा है। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक में एक मरीज भर्ती मिला जिसे उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर ड्रिप चढ़ाई जा रही थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि क्लीनिक संचालक गुलशन के पास न तो कोई मेडिकल डिग्री थी और न ही क्लीनिक चलाने का वैध लाइसेंस। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने मौके से इस्तेमाल की हुई सिरिंज, नॉर्मल सलाइन (एनएस) की बोतलें और 23 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जब्त कीं। बरामद दवाओं और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अजय लुहाच ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गांव में स्थित क्लीनिक पर छापा मारा गया। जांच के दौरान संचालक गुलशन अपनी शैक्षणिक योग्यता या मेडिकल प्रैक्टिस से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह करीब 15 वर्षों से मरीजों का इलाज कर रहा था।इस कार्रवाई में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हिसार-तृतीय डॉ. अजय लुहाच, सीएचसी सिसाय के चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीप सिंह, स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, हिसार यूनिट के एसआई सत्यपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी
जांच में सामने आया कि क्लिनिक संचालक केवल 11वीं तक शिक्षित है। उसके पास न मेडिकल डिग्री है, न डिप्लोमा और न ही दवाओं के भंडारण अथवा वितरण से संबंधित कोई ड्रग लाइसेंस। इसके बावजूद वह ग्रामीण क्षेत्र में 15 साल से मरीजों का इलाज कर रहा था। डॉ. अजय लुहाच ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जब्त दवाओं और अन्य सामग्री की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed