फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Alumni Meet at Government PG College on January 10th

Hisar News: गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में एलुमनी मीट 10 जनवरी को

Mon, 15 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Alumni Meet at Government PG College on January 10th

विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 10 जनवरी को एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुटा है। एलुमनी मीट में देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह इसी कॉलेज के वर्ष 1981 बैच के विद्यार्थी रहे हैं। कॉलेज प्रशासन को सीजेआई की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम में कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक और पूर्व प्राचार्य भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कॉलेज से पढ़कर निकले विद्यार्थियों का पंजीकरण जारी है।
एलुमनी मीट में भाग लेने के लिए अब तक 400 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा लिया है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि कार्यक्रम में करीब 2000 पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं और शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। पूर्व विद्यार्थी 9 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

200 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक व प्राचार्य होंगे आमंत्रित
एलुमनी मीट के लिए कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक और पूर्व प्राचार्यों को भी आमंत्रित किया गया है। देश-विदेश में रह रहे सेवानिवृत्त प्राचार्यों से संपर्क किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि कार्यक्रम में 200 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक और प्राचार्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
10 जनवरी को कॉलेज में एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य अतिथि के रूप में सीजेआई सूर्यकांत को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में 2000 से अधिक पूर्व विद्यार्थी और 200 से ज्यादा सेवानिवृत्त प्राचार्य व शिक्षक शामिल होंगे। - डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed