{"_id":"67800b20c805a7c5ac088c0e","slug":"along-with-savings-boost-income-also-jagdeep-singh-hisar-news-c-21-hsr1020-541609-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत के साथ-साथ आय को भी बढ़ावा दें : जगदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत के साथ-साथ आय को भी बढ़ावा दें : जगदीप सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह सांगा के संरक्षण में वाणिज्य विभाग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता जगदीप सिंह (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सर्टिफाइड ट्रेनर) रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन अपने विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने के लिए फाइनेंस की आवश्यकता होती है। बचत के साथ साथ आय को भी बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने बचत एवं निवेश के विभिन्न महत्वपूर्ण उद्देश्यों जैसे उच्चतर शिक्षा, वृद्धावस्था, रिटायरमेंट प्लान आदि के नियोजन के बारे में बताया। मुख्य वक्ता ने मुद्रा अवमूल्यन और महंगाई का बचत पर प्रभाव के बारे में चर्चा की। उन्होंने शेयर मार्केट के विभिन्न क्षेत्र जैसे एसआपी, एसटीपी, एकमुश्त निवेश, म्यूचुअल फंड्स, सरकारी प्रतिभूतियां के बारे में विस्तार से बताया।
इस कार्यक्रम के इंचार्ज प्रोफेसर सतीश सिंगला ने बताया कि महाविद्यालय में एक विस्तार व्याख्यान होगा और 10 जनवरी को एक्सिस बैंक के असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू एनआईआईटी के सहयोग से होगा। महाविद्यालय की स्नातक पास छात्राएं, जिसमें एमए इंग्लिश, एमकॉम फाइनल इयर, इसके अतिरिक्त सभी संकायों की तृतीय वर्ष की छात्राएं इस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतबीर सिंह सांगा ने बताया कि इस तरह के प्लेसमेंट प्रोग्राम के आयोजन से छात्राओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और कैंपस सिलेक्शन से उन्हें ग्रेजुएशन के बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ता।