फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ALM Exam Case: Ramphal had joined the gang to get his wife a government job

एएलएम परीक्षा प्रकरण : पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए गिरोह में शामिल हुआ था रामफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ALM Exam Case: Ramphal had joined the gang to get his wife a government job
हिसार। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन की असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) की परीक्षा प्रकरण में सीआईए के हत्थे चढ़े उकलाना के रामनगर निवासी रामफल उर्फ सोनू को पुलिस नेबुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों ने रिमांड अवधि में अपने अन्य दो साथियों का नाम लिया है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए हिसार व आसपास दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए के अनुसार आरोपी फोटो स्टूडियो संचालक रामफल उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाना था। इसके लिए उसने पंचायत सेक्रेटरी पद के लिए पत्नी का आवदेन करवाया। इसी बीच उसकी मुलाकात बिठमड़ा निवासी दूसरे आरोपी रामफल से हुई। रामफल उर्फ सोनू ने रामफल से कहा कि वह उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने में मदद करे। इसके बाद वह रामफल के कहने पर गिरोह में शामिल हो गया। इसके बाद उसने परीक्षार्थियों से मिलते-जुलते चेहरे वाले युवकों के फोटो मिक्सिंग कर धुंधला करने का काम करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी से एक सीपीयू, कलर प्रिंटर और मॉनिटर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed