फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegations: Pressure to compromise, threats of dismissal from job

Hisar News: आरोप-समझौते का दबाव, नौकरी से हटवाने की मिल रही धमकी

Tue, 10 Feb 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations: Pressure to compromise, threats of dismissal from job
हिसार। रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट का मामला सोमवार को भी चर्चा का विषय रहा। आरोपी का नाम एक मंत्री से जोड़े जाने के बाद अब रोडवेज कर्मचारी यूनियन भी मामले में सक्रिय हो गई है। बस चालक बलजीत ने सोमवार को रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर (टीएम) प्रीतम सिंह को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। रविवार को रोडवेज महाप्रबंधक (जीएम) और शहर थाना पुलिस से शिकायत की की गई थी।
विज्ञापन

गांव मसूदपुर निवासी बस चालक बलजीत ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस के माध्यम से उस पर समझौते का दबाव बना रहा है और बार-बार यह कह रहा है कि मै मंत्री का आदमी हूं, तुझे नौकरी से हटवा दूंगा। बलजीत के अनुसार, 6 फरवरी को वह डाटा गांव से बस लेकर हिसार आ रहा था। मिर्जापुर चौक पर एक यात्री ने बस में चढ़ा और बाद में एक बार के पास बस में विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसकी मारपीट की। बलजीत ने कहा कि पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार उसे बुलाया था, लेकिन वह ड्यूटी पर था और समय पर थाने नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

चालक का दावा-बस स्टैंड के पास घूम रहा आरोपी, जान को खतरा बना :
चालक ने यह भी बताया कि आरोपी अब भी बस स्टैंड के पास घूम रहा है और उसकी जान को खतरा बना हुआ है। चालक ने यह मामला यूनियन के सामने रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार कूंडू का कहना है कि पुलिस के पास इस मामले में शिकायत आई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रोडवेज बस चालक और आरोपी का पक्ष जानने के बाद इस मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed