{"_id":"6213d94546c39f313f0c38fd","slug":"allegation-police-beat-dragged-steno-till-he-was-unconscious-said-casteist-abusive-words-hisar-news-hsr624907522","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : पुलिस ने स्टेनो को अर्धबेहोशी तक पीटा, घसीटा, जातिसूचक अपशब्द कहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : पुलिस ने स्टेनो को अर्धबेहोशी तक पीटा, घसीटा, जातिसूचक अपशब्द कहे
विज्ञापन
हिसार नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
- फोटो : Hisar
हिसार। नागरिक अस्पताल में भर्ती हांसी की हनुमान कॉलोनी निवासी स्टेनो संदीप ने मोहल्ला डोगरान पुलिस चौकी के कर्मियों पर कमरे में बंद कर पीटने का आरोप लगाया है। संदीप ने कहा कि अर्ध बेहोश होने तक उसे पीटा गया, कमरे में घसीटा गया। इसके अलावा जातिसूचक गालियां भी दी गई। मामला बढ़ने पर एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के सदस्य सीएमओ डॉ. रत्ना भारती से मिले। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है संदीप की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मोबाइल फोन छीनने और मारपीट करने की शिकायत दी थी। उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, मारपीट के आरोप झूठे हैं।
घायल संदीप ने बताया कि वह जिला मलेरिया विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी डाकघर में नौकरी करती है। शादी के बाद दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। मैं 17 फरवरी को मोबाइल फोन लेने के लिए गया था। दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया। संदीप ने बताया कि 18 फरवरी को पुलिस कर्मी शिवकुमार ने उन्हें चौकी बुलाया। वह अपने साथी प्रदीप के साथ पुलिस चौकी गया। संदीप ने बताया कि वहां पर पत्नी और उनके परिचित थे। पुलिस कर्मी शिव कुमार ने कहा तेरे खिलाफ मोबाइल फोन छीनने और मारपीट करने की शिकायत है। मुझे कागज पर कुछ लिखने के लिए कहा मैंने मना कर दिया। कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज जितेंद्र कमरे में आए और अर्ध बेहोशी तक पीटा। उसके भाई ने उसे सरकारी अस्पताल में ले जाकर एमएलआर कटवाई। अगले दिन हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संदीप की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मोबाइल फोन छीनने और मारपीट करने की शिकायत दी थी। उसी के आधार पर उसे पुलिस चौकी बुलाया गया था। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई। आरोप निराधार हैं। - जितेंद्र कुमार, मोहल्ला डोगरान पुलिस चौकी इंचार्ज, हिसार