फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegation: Made a video after rape, then pushed into prostitution

आरोप: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, फिर करवाने लगा वेश्यावृत्ति, गर्भपात व अप्राकृतिक यौन संबंध का भी आरोप

Mon, 12 Sep 2022 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 02:16 AM IST
सार

हरियाणा के हिसार के नारनौंद क्षेत्र की युवती ने गर्भपात व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजद व पांच अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Allegation: Made a video after rape, then pushed into prostitution
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने दो नामजद व पांच अन्य युवकों पर 13 साल पहले दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, अप्राकृतिक यौन संबंध, गर्भपात कराने, वेश्यावृत्ति कराने, जान से मारने की धमकी व बंधक बनाने आदि का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मुख्य आरोपी शशिकांत का 2009 में उसके घर आना जाना था। एक दिन आरोपी उसे किताब दिलवाने के बहाने अपने घर ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 

आरोपी उसे एक बार जबरदस्ती झज्जर में स्थित एक होटल में भी ले गया, जहां उसे अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई। आरोपी ने दबाव डालकर गर्भपात करवा दिया। उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने अपने घर में बंधक बनाकर रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दबाव बनाने के लिए उसके सभी दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। जब उसने आरोपी के चंगुल से निकलना चाहा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी शशिकांत व बाबा विष्णु चैतन्य व पांच अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, कुकर्म, गर्भपात, धमकी देने, मारपीट, एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी हांसी विनोद शंकर ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed