फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All tickets for Chandigarh for June 9 are booked

Hisar News: चंडीगढ़ के लिए 9 जून की सभी टिकट बुक

Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
All tickets for Chandigarh for June 9 are booked
हिसार। हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाओं के लिए यात्रियों ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए 1974 रुपये में टिकट बुक हो रही है। 9 जून के लिए पहले ही कुछ घंटे में ही सभी सीट फुल हो गई हैं। एलायंस कंपनी अपने 72 सीटर हवाई जहाज से यात्रियों को इस रूट पर सफर कराएगी।
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 9 जून के कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सीएम नायब सिंह सैनी से इस रूट का शुभारंभ कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में फिलहाल हिसार से चंडीगढ़ के लिए ही सेवा विस्तार किया जा रहा है। धर्मशाला रूट के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

हिसार से चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में दो दिन सेवाएं मिलेंगी। सोमवार व शुक्रवार को हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार के लिए हवाई सेवा उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी को दो दिन में डीजीसीए की ओर से शेड्यूल को अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इस रूट को शुरू किया जाएगा। धर्मशाला रूट को भी इसी के साथ शुरू करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से हिसार के लिए फ्लाइट दोपहर 3:20 पर उड़कर 4:20 पर हिसार पहुंचेगी। यही हवाई जहाज 4:55 पर वापस हिसार से उड़ान भरेगा। शाम 5:55 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होगा।
यह रहेगा रूट....
- दिल्ली से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से हिसार।
- हिसार से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से दिल्ली।
किराया
हिसार से चंडीगढ़ के लिए 1700 से 2400 रुपये तक हो सकता है। अलग-अलग दिन में यह किराया कम ज्यादा रह सकता है। पहली फ्लाइट के लिए यात्रियों ने 1974 रुपये में हिसार से चंडीगढ़ की टिकट बुक कराई है।

9 जून से चंडीगढ़ रूट से हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी है। कंपनी ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। डीजीसीए की ओर से औपचारिक अनुमति मिलने का इंतजार है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में अनुमति आ जाएगी। धर्मशाला रूट अभी शुरू नहीं होगा।
- प्रशांत फुलमरे, डायरेक्टर, एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed