फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All India Inter-University Circle Style Kabaddi Competition from today at GJU

Hisar News: अंतरविश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
All India Inter-University Circle Style Kabaddi Competition from today at GJU
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 2 से 6 अप्रैल तक अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कबड्डी के इस महाकुंभ में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की कुल 59 टीमें भाग लेंगी जिनमें पुरुषों की 30 और महिलाओं की 29 टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले तीन दिन पुरुषों के मुकाबले होंगे जबकि महिला वर्ग के मुकाबले 4 से 6 अप्रैल तक खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई करेंगे, जबकि एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कृष्ण गोदारा और सुरेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। विवि के डीन ऑफ स्पोर्ट्स डाॅ. आशीष अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


आयोजन सचिव और खेल निदेशक डाॅ. शशि भूषण लूथरा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 20 समितियों का गठन किया गया है। पुरुष और महिला वर्ग के लिए चार पूल बनाए गए हैं। इन मैचों का आयोजन टाई के आधार पर किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में इन विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी:

पुरुष वर्ग में कुल 30 टीमें भाग लेंगी जिनमें प्रमुख रूप से सिंघानिया विवि (राजस्थान), बीकेयू बठिंडा, आरएमपीएस अलीगढ़, आरएस विवि प्रयागराज, भगवंत विवि (राजस्थान), महादेव विवि पन्नीवारा (राजस्थान), यूनिटेक जयपुर, सीसीएस मेरठ, जीयू गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), पीयू चंडीगढ़, एमडीयू रोहतक, विवेकानंद जयपुर, कुशल दास विवि हनुमानगढ़, सीयू मोहाली, पीयू पटियाला, मारवाड़ी विवि राजकोट (गुजरात) आदि विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल हैं।


महिला वर्ग में इन विश्वविद्यालयों की टीमें खेलेंगी:

महिला वर्ग में जीजेयू हिसार, राजा प्रताप विवि अलीगढ़, प्रो. राजेंद्र सिंह विवि प्रयागराज, संत बाबा भाग दास विवि जालंधर, बनस्थली विद्यापीठ (राजस्थान), माधव विवि पिंडवारा (राजस्थान), एलएनआईपीई ग्वालियर, टेक्निकल विवि जयपुर, जीयू गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), सीयू मोहाली, पीयू पटियाला, सीसीएस विवि मेरठ, पीयू चंडीगढ़, विवेकानंद विवि जयपुर, जेजेटीयू झुंझुनू (राजस्थान) आदि विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed