फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aksharam will host literature, dialogue and cultural programmes in over 100 genres.

Hisar News: अक्षरम् में 100 से अधिक विधाओं में होंगे साहित्य, संवाद और संस्कृति के कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aksharam will host literature, dialogue and cultural programmes in over 100 genres.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, संवाद और संस्कृति महोत्सव अक्षरम्-2026 आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव विश्वविद्यालय परिसर को साहित्य, कला, विचार और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के जीवंत मंच में तब्दील कर देगा। महोत्सव का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक होगा और इसमें देशभर से प्रख्यात साहित्यकार, कलाकार, चिंतक, शिक्षाविद्, युवा रचनाकार, और सिनेमा जगत की चर्चित हस्तियां भाग लेंगी।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि अक्षरम्-2026 केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि यह साहित्य, संस्कृति और विचारों का ऐसा महोत्सव होगा जो तीन दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर को रचनात्मक ऊर्जा, संवाद और सांस्कृतिक उल्लास से भर देगा।
विज्ञापन


इस महोत्सव में 100 से अधिक विधाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें साहित्य, संवाद, कला और संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियाँ होंगी। कार्यक्रमों में ओपन माइक, समसामयिक विमर्श, पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, हास्य व्यंग्य प्रस्तुतियां, हरियाणवी लोकनृत्य, कॉलेज बैंड की संगीतमय प्रस्तुतियां, और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संस्थानों के सहयोग से किया जाएगा, जिनमें गुरु जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान, छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय, हिंदी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, पत्रकारिता व जनसंचार विभाग और विश्वविद्यालय पुस्तकालय शामिल हैं। इसके अलावा, प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे जिल्द-नवाचार, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और दादा लखमीचंद राज्य प्रदर्शन व दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा), रोहतक का सहयोग प्राप्त होगा।



अक्षरम्-2026 के प्रमुख आकर्षण:





साहित्य, संवाद और संस्कृति की 100 से अधिक विधाओं में कार्यक्रम







चर्चित लेखकों, कलाकारों और सिनेमा जगत की हस्तियों से संवाद







पुस्तक विमोचन और पुस्तक परिचर्चाएं







ओपन माइक और खुला मंच







समसामयिक विषयों पर विमर्श और संवाद







कवि सम्मेलन और हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियां







हरियाणवी लोकनृत्य और कॉलेज बैंड की प्रस्तुतियां







भजन संध्या और सांस्कृतिक संध्या







लोक संस्कृति से सुसज्जित हाट-बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed