फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Air quality in 9 cities of Haryana very poor, Western disturbance will be active on October 28

हरियाणा के 9 शहरों की हवा बहुत खराब: 28 अक्तूबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश होने से मिलेगी राहत

Thu, 23 Oct 2025 08:15 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Oct 2025 08:15 AM IST
सार

हरियाणा के 9 शहरों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया जो यह दर्शाता है कि इन शहरों की हवा में प्रदूषण की मात्रा बहुत खराब है।

विज्ञापन
Air quality in 9 cities of Haryana very poor, Western disturbance will be active on October 28
प्रदूषण (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली के त्योहार पर हुई आतिशबाजी, पराली के जलाने व अन्य गतिविधियों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश के 9 शहरों की हवा में प्रदूषण की मात्रा बहुत खराब रही। वहीं धारूहेड़ा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 28 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश होगी। बारिश के होने से इस प्रदूषण से काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


दिवाली पर हुई जबरदस्त आतिशबाजी के अलावा पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी, निर्माण कार्य, खनन आदि के कारण एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक्यूआई 379 दर्ज किया गया जो देश भर में सबसे ज्यादा रहा। इस तरह से धारूहेड़ा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं रोहतक में एक्यूआई 349 रहा जो धारूहेड़ा व दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा रहा। रोहतक प्रदेश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। प्रदेश के 9 शहरों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया जो यह दर्शाता है कि इन शहरों की हवा में प्रदूषण की मात्रा बहुत खराब है।
विज्ञापन


ये रहेगा आगामी मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 अक्तूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र भी बनेगा। इन दोनों के असर से प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी। इस बारिश के कारण वातावरण में छाए धुएं से राहत मिलेगी। इसके बाद दिन के तापमान में काफी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा एक्यूआई
धारूहेड़ा-       379
रोहतक-          349
नारनौल-          332
भिवानी-           331
चरखी दादरी-   331
यमुनानगर-       320
जींद-               319
अंबाला-           312
फतेहाबाद-      305
मानेसर-          296
बल्लभगढ़-      295
बहादुरगढ़-     269
गुरुग्राम-         281
सोनीपत-        274
पंचकूला-        268
कुरुक्षेत्र-         259
पानीपत-         259
करनाल-         245
फरीदाबाद-      201
हिसार-            171
पलवल-           124
नोट- ये आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी किए गए हैं।

वायु गुणवत्ता सूचकांक की श्रेणियां
0 -50: अच्छा
51-100: संतोषजनक
101-200: मध्यम
201-300: खराब
301-400: बहुत खराब
401-500: गंभीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed