फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Air Force Training Program: Air Force officers reached Hisar airport, fighter planes fly from today

एयरफोर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम: हिसार एयरपोर्ट पर उतरे लड़ाकू विमान, वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू

Wed, 05 Feb 2025 02:15 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Feb 2025 02:15 PM IST
सार

वायुसेना अपने लड़ाकू जहाजों को यहां से उड़ाने के लिए रिहर्सल करेगी। जिसमें यहां उपलब्ध संसाधनों को परखा जाएगा। सिरसा एयरफोर्स स्टेशन से हिसार की दूरी, हिसार आर्मी कैंट से एयरपोर्ट की दूरी, यहां तक पहुंचने के रोड सहित अन्य सभी बिंदुओं पर ब्योरा जुटाया जाएगा।

विज्ञापन
Air Force Training Program: Air Force officers reached Hisar airport, fighter planes fly from today
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार एयरपोर्ट पर बुधवार से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग शुरू हो गई। यह अभ्यास 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें वायुसेना के 18 पायलट अलग-अलग समय पर रिहर्सल करेंगे। सिरसा एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों की निगरानी में यह पूरा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति में हिसार एयरपोर्ट के उपयोग की जांच
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी आपातकालीन स्थिति में हिसार एयरपोर्ट की उपयोगिता को परखना है। सेना के अधिकारी यहां उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिसमें रनवे, लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। वायुसेना के लड़ाकू विमान 10,000 फीट लंबी हवाई पट्टी पर रिहर्सल करेंगे।
विज्ञापन




हिसार से सिरसा और अंबाला एयरबेस तक उड़ान की जांच
सिरसा और अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के विकल्प के रूप में हिसार एयरपोर्ट की संभावनाओं को परखा जा रहा है। इस दौरान वायुसेना के पायलट हिसार से सिरसा और अंबाला तक की उड़ान में लगने वाले समय का भी आकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की गाड़ियों ने पहुंचाया सैन्य साजो-सामान
इस अभ्यास के लिए सेना की कई गाड़ियां हिसार एयरपोर्ट पहुंचीं, जिनमें सैन्य साजो-सामान लाया गया। वायुसेना के अधिकारियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सभी जरूरी माप-जोख पूरी की।


तीन दिनों तक चलेगा अभ्यास
7 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के पायलट अपनी ट्रेनिंग जारी रखेंगे। इससे हिसार एयरपोर्ट की आपातकालीन स्थिति में उपयोगिता का परीक्षण किया जाएगा और भविष्य में इसे सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed