फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture department team took action on stubble burning, case registered against 2 farmers

Hisar News: पराली जलाने पर कृषि विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 2 किसानों पर केस दर्ज

Tue, 11 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department team took action on stubble burning, case registered against 2 farmers
नारनौंद । फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। सैटेलाइट से मिली जानकारी और मौके पर की गई जांच के बाद यह पाया गया कि दोनों किसानों ने खेतों में धान कटाई के बाद पराली में आग लगाई थी।
विज्ञापन

पहला मामला गांव भैणी अमीरपुर का है, जहां किसान बलराज ने अपने खेत में पराली जलाई। राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग के पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार, ग्राम सचिव अक्ता और गांव के नंबरदार की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि करीब दो कनाल क्षेत्र में फसल अवशेषों में आग लगाई गई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव पाली के किसान सोनू ने अपने खेत (किला नंबर 3/1) में पराली जलाई। वहां पर 7 कनाल 13 मरला क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने की पुष्टि की गई। मौके पर राजस्व विभाग से पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक विनोद, ग्राम सचिव हरिमोहन और गांव के नंबरदार की उपस्थिति में रिपोर्ट तैयार की गई। दोनों मामलों में शिकायतें संबंधित विभागों ने थाना पुलिस में दर्ज करवाई गईं। इन मामलों की जांच एएसआई अमन कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली प्रबंधन के लिए गठित गांव स्तर की समिति ने की बैठक : कृषि विभाग किसानों को पराली जलाने से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकने और किसानों को इसके उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित कर रहा है। इसलिए कई गांवों में समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों की विशेष बैठक सोमवार को स्थानीय विभागीय कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी पवन भारद्वाज ने की। उन्होंने पराली प्रबंधन से जुड़ी सभी योजनाओं और सरकार की ओर से दिए जा रहे उपकरणों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed