फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agricultural fair at HAU on 18-19 March

Hisar News: एचएयू में कृषि मेला 18-19 मार्च को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Agricultural fair at HAU on 18-19 March
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय 18-19 मार्च को कृषि मेला (खरीफ) का आयोजन करेगा। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मेले का विषय ‘खेती में ड्रोन का महत्व’ होगा। कुलपति ने कहा खेती में ड्रोन का महत्व आज समय की मांग है। ड्रोन से कम समय में केमिकल फर्टीलाइजर व पेस्टिसाइड का उपयोग आसानी से किया जा सकता है, जिससे कम लागत के साथ-साथ संसाधनों की भी बचत होगी। इस मेले में किसानों के साथ बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भी भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि मेला (खरीफ)-2024 के बारे में और जानकारी देते हुए विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 के सामने मेला ग्राउंड में लगाया जाएगा। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर फसल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। संयुक्त निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि मेले में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed