Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agreement reached on allowances during three rounds of talks; General Manager refuses to treat the strike period as duty.

Hisar News: तीन दौर की वार्ता में भत्तों पर सहमति, हड़ताली अवधि को ड्यूटी मानने से महाप्रबंधक का इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached on allowances during three rounds of talks; General Manager refuses to treat the strike period as duty.
रोडवेज की हड़ताल के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बस का इंतजार करते हुए। 
हिसार। लंबित वित्तीय भत्तों के भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान हिसार डिपो की सभी बसों के पहिये थमे रहे। कर्मचारियों और रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के बीच मांगों को लेकर तीन दौर की वार्ता हुई। इनमें वित्तीय भत्तों के भुगतान को लेकर सहमति बन गई लेकिन महाप्रबंधक ने हड़ताली अवधि को ड्यूटी टाइम मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस मांग पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद कर्मचारियों ने बुधवार को भी हड़ताल और चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें बसों के इंतजार के साथ उनमें खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर दो बजे रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें महाप्रबंधक वित्तीय भत्तों का भुगतान तय समय सीमा में करवाने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने इस संबंध में कर्मचारियों को लिखित आश्वासन देने पर भी सहमति जताई। इसके बाद कर्मचारियों ने मांग रखी कि हड़ताल की अवधि को ड्यूटी टाइम माना जाए। इस पर राहुल मित्तल ने असहमति जताई जिसके बाद कर्मचारी बैठक छोड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने शाम चार बजे दोबारा बैठक बुलाई लेकिन दूसरी बार भी इस मांग पर सहमति नहीं बन सकी। रात आठ बजे तीसरी बार वार्ता हुई लेकिन इस बार भी कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।
बसों में सफर के लिए यात्रियों को करनी पड़ी जद्दोजहद
डिपो की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बसों के इंतजार के साथ उनमें सीट पाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मजबूरी में यात्री बसों में खड़े होकर या छत पर बैठकर सफर कर रहे हैं। विद्यार्थी बस पास होने के बावजूद निजी बसों में किराया देकर शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने को मजबूर हैं।
चार दिन में करीब 56 लाख रुपये का नुकसान
बसों का संचालन नहीं होने से चार दिनों में हिसार डिपो को करीब 56 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बसों का संचालन भी ठप पड़ा है। ऐसे में शहरवासियों को आवागमन के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है जिसके लिए उन्हें अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।

अब कर्मचारी एक नई मांग पर अड़ गए हैं। इस मांग पर मुख्यालय ही फैसला ले सकता है। बुधवार को इस बारे में मुख्यालय को अवगत करवाया जाएगा।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
कर्मचारी चाहते हैं कि हड़ताल की अवधि को ड्यूटी पीरियड माना जाए लेकिन महाप्रबंधक उनकी इस मांग पर सहमत नहीं हैं। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
- संदीप जैनावास, प्रवक्ता, साझा संघर्ष मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article