फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Agrasen Global City will spread within a radius of 20 kilometers.

Hisar: 20 किलोमीटर की परिधि में फैलेगी अग्रसेन ग्लोबल सिटी, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पेश किया विजन डॉक्यूमेंट

Mon, 16 Oct 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Oct 2023 10:55 PM IST
सार

शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने विजन डॉक्यूमेंट पेश किया है। अग्रोहा को कल्चरल टूरिज्म सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट में जीएलएफ की 10 हजार एकड़ जमीन को जोड़कर एविएशन हब बनाएंगे, अग्रोहा में 108 फुट ऊंचा आद्य महालक्ष्मी मंदिर बनेगा।

विज्ञापन
Agrasen Global City will spread within a radius of 20 kilometers.
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा को अग्रसेन ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। अग्रोहा के 20 किलोमीटर परिधि के दायरे में यह शहर विकसित होगा, जो सिंगापुर, मॉरीशस की तरह अपनी पहचान बनाएगा। अग्रोहा कल्चरल टूरिज्म को विश्व स्तर पर पहचान देने का काम करेगा। इसमें महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में अग्रोहा को लेकर अपना विजन डाॅक्यूमेंट मीडिया से साझा किया। अग्रसेन ग्लोबल सिटी कनेक्टिविटी के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण लोकेशन है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन सकती है।
विज्ञापन


यहां आद्य महालक्ष्मी का 108 फुट ऊंचे मंदिर का निर्माण चल रहा है। इस मंदिर का डिजाइन अयोध्या राम जन्म भूमि मंदिर का डिजाइन बनाने वाले सोम भाई आर्किटेक्ट ने तैयार किया है। इस मंदिर के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इंडस सरस्वती साइट्स के अलावा राखीगढ़ी, बनावाली, बिरडाना, कुनाल, हिसार के साथ-साथ अग्रोहा भी पर्यटन के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े सर्किट में से एक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार राखीगढ़ी की तर्ज पर यहां बड़ा म्यूजियम विकसित करने की योजना है। अग्रोहा पुरातत्व स्थल की खोदाई का कार्य भारतीय सर्वेक्षण की उत्खनन शाखा (एएसआई) व हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से संयुक्त रूप से करेगा। खोदाई शुरू करने से पहले पुरातत्व विभाग जीपीआर सर्वेक्षण का उपयोग करेगा। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम इसमें सहयोग करेगी।

अब चौथी बार होगी टीले की खोदाई
मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि अग्रोहा टीले की खुदाई के संबंध में सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 अगस्त 2023 को सांस्कृतिक केंद्रीय मंत्री कृष्ण रेड्डी को पत्र लिखा था। यूपी के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके दीपक सिंघल ने भी इसमें सहयोग किया। केंद्र सरकार ने महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर इसकी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि 1888-89 में पहली बार ब्रिटिश काल में टीले की खोदाई हुई थी। दूसरी बार 1938-39, तीसरी बार 1978-79 में खोदाई हुई थी। अब चौथी बार खोदाई का काम शुरू होगा।

एविएशन हब के लिए 10000 एकड़ लेंगे
निकाय मंत्री ने कहा कि अब यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विश्व स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। जिसमें महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा। हिसार एयरपोर्ट को फेज 2 में 7200 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसके साथ लगती करीब 10 हजार एकड़ जमीन को भी इंटीग्रेटिड एविएशन हब के लिए उपयोग किया जाएगा।


रेल लाइन से नहीं जोड़ सकते अग्रोहा को
डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि अग्रोहा को रेल से जोड़ना फिजिबल नहीं है। भविष्य में अग्रोहा का विस्तार हिसार तक जो जाएगा तो वहां रेल लाइन की जरूरत नहीं होगी। बड़े शहरों में रेलवे स्टेशन धार्मिक स्थलों से 20-30 किलोमीटर दूर सामान्य तौर पर ही होते हैं। उन्होंने बताया कि हिसार शहर में एलिवेटेड रोड को लेकर डीपीआर तैयार करने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed