{"_id":"66aff27e538fc48aa804a567","slug":"agniveer-yojana-physical-efficiency-and-criteria-test-will-be-held-from-20th-to-28th-august-for-the-candidates-who-have-passed-the-online-examination-hisar-news-c-21-hsr1005-435777-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर योजना : ऑनलाइन परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए 20 से 28 अगस्त के बीच होगी शारीरिक दक्षता व मापदंड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर योजना : ऑनलाइन परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए 20 से 28 अगस्त के बीच होगी शारीरिक दक्षता व मापदंड परीक्षा
विज्ञापन
हिसार। सेना भर्ती कार्यालय हिसार के निदेशक कर्नल अमेय सावंत ने कहा कि अग्निवीर भर्ती-2024 अग्निवीर योजना के तहत ऑनलाइन परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए 20 से 28 अगस्त के बीच शारीरिक दक्षता व मापदंड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार शारीरिक दक्षता व मापदंड के लिए 20 से 28 अगस्त के बीच दिए गए समय के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय हिसार में पहुंचना सुनिश्चित करें। शारीरिक दक्षता और मापदंड के तहत 5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ के 60 अंक और 10 पुल अप के 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी पास करना होगा। भर्ती निदेशक ने बताया कि 1.6 किलोमीटर की दौड़ को न्यूनतम 5 मिनट 45 सेकंड में पास करने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली के अगले चरण के लिए चुना जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे सभी उम्मीदवार जो ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें सभी दस्तावेज जिनमें 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र व चरित्र प्रमाणपत्र (ऑनलाइन), एनसीसी, खेल प्रमाणपत्र और जो भी सेना से संबंधित प्रमाणपत्र हो आदि को सत्यापन के लिए साथ लाना होगा।