फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agniveer Sainik Recruitment Rally from 3rd July

Hisar News: अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली 3 जुलाई से

Thu, 04 May 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 04 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Agniveer Sainik Recruitment Rally from 3rd July
हिसार। हिसार सेना भर्ती कार्यालय की ओर से कैंट परिसर में 3 जुलाई से 12 जुलाई तक अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत हिसार सेना भर्ती कार्यालय कैंट परिसर में आयोजित होने वाली भर्ती रैली में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा एवं जींद के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

रैली में आईटीआई पास युवाओं को बोनस अंक दिए जाएंगे। सेना भर्ती के लिए फरवरी-मार्च माह में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच हुआ है, उनके आवेदन मांगे गए थे। 10वीं या 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण कर चुके युवाओं को भर्ती रैली में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीक, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) व अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) के पद पर भर्ती होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed