{"_id":"64a708f1fc194da3ff056ce3","slug":"agniveer-recruitment-500-candidates-from-hisar-and-jind-districts-ran-hisar-news-c-21-hsr1007-172104-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती : हिसार व जींद जिले के 500 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती : हिसार व जींद जिले के 500 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
Fri, 07 Jul 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थियों की छाती नापता सेना का जवान।
हिसार। हिसार के मिलिट्री स्टेशन परिसर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन वीरवार को हिसार व जींद जिले के युवाओं ने हिस्सा लिया। बारिश के दौरान ट्रैक पर पानी भरने के बावजूद हिसार-जींद के करीब 500 अभ्यथियों ने दौड़ लगाई। वहीं, रैली का निरीक्षण करने अंबाला मुख्यालय भर्ती जोन से मेजर जनरल केपी सिंह विशिष्ट सेवा मेडल पहुंचे और अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाया। भर्ती निदेशक कर्नल मोहित ने कहा कि अभ्यर्थी दलालों के चक्कर में फंसकर अपना भविष्य खराब न करें।
कर्नल मोहित ने बताया कि चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। शुक्रवार को हिसार जिले के बाकी तहसीलों के लगभग 500 उम्मीदवार रैली में भाग लेंगे। इनके लिए प्रवेश तड़के 3 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सफल उम्मीदवार अगले दिन मेडिकल परीक्षण के लिए आएंगे। दोबारा दसवीं करने वाले और फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाने वाले रैली में न आएं। पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सख्त सलाह दी जाती है कि वे दलाली के बहकावे में न आएं।
भर्ती कैमरों की निगरानी में चल रही है। चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात हैं। कोई भी अभ्यर्थी दलाल के चक्कर में फंसकर अपना भविष्य न खराब करें। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - कर्नल मोहित, भर्ती निदेशक