फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agneepath scheme will be rolled back if Congress forms govt: Bhupinder Hooda

कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निपथ योजना होगी वापस : भूपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme will be rolled back if Congress forms govt: Bhupinder Hooda
नारनौंद। बुजुर्गों को मान सम्मान देने के लिए बुढ़ापा पेंशन शुरू की गई थी और भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार बुजुर्गों की पेंशन को काटकर उनके साथ विश्वासघात कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन छह हजार की जाएगी और अग्निपथ योजना वापस ली जाएगी। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत द्वारा आयोजित गांव मसूदपुर में एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। आदमपुर में जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने जजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक पार्टी के नेता तो लोगों के साथ छल करके आज भाजपा की गोदी में बैठे हुए हैं। वह शुरू में भाजपा को यमुना पार भेजने की बात करते थे लेकिन अब उन्हीं की गोद में बैठकर प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं। यह स्वार्थ का गठबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर और गांवों में जलभराव के लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार को बारिश से पहले ही पूरी तैयारी करके रखनी चाहिए थी। जिन भी किसानों का नुकसान हुआ है। उनको सरकार मुआवजा देने का काम करें। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक प्रो. रामभगत ने कहा कि नारनौंद क्षेत्र के दर्जनों गांव में जलभराव के कारण किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं। हलके के मौजूदा विधायक बार-बार पाप धोने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री की गोदी में बैठे हुए हैं। विकास के नाम पर ढाई साल के दौरान एक ईंट भी नहीं लगा पाए। इस अवसर पर धर्मवीर गोयत, पूर्व मंत्री जयप्रकाश, जस्सी पेटवाड़, ओमप्रकाश ढांडा, योगेंद्र योगी, रणदीप लोहान, अमरीश पेटवाड़, पूर्व सरपंच अजीत, सुरेश पानू, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed