फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agency will collect garbage from homes and dispose of it

Hisar News: घरों से कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण करेगी एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agency will collect garbage from homes and dispose of it
हांसी टिप्पर में कचरा डालते हुए सफाई कर्मचारी।
हांसी। शहर में घरों से कचरा एकत्रित करने का काम अब एजेंसी द्वारा किया जाएगा। एजेंसी द्वारा कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद एक साल में 4.65 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने का काम एजेंसी को सौंपने की तैयारी कर ली है। इसका एस्टीमेट बनाकर डीएमसी के पास भेजा है। वहां से एस्टीमेट मुख्यालय भेजा जाएगा। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने रूपरेखा बना ली है। नगर परिषद इस काम के लिए किसी एक एजेंसी से एक वर्ष का अनुबंध करेगी। एजेंसी को डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के लिए नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे टिप्पर सौंपे जाएंगे। नगर परिषद इन टिप्परों का किराया एजेंसी से लेगी।
विज्ञापन

एजेंसी के चालक टिप्परों में घरों से कचरा एकत्रित करेंगे, इसके बाद कचरे को बीड फार्म स्थित डंपिंग स्टेशन पर पहुंचाना होगा। वहां पर कचरे का निस्तारण करना होगा। गीले और सूखे कचरे को अलग कर निस्तारण करना होगा। नगर परिषद के पास 28 टिप्पर हैं। जिसमें से एक टिप्पर लंबे समय से खराब है। 27 वार्डों में इन 27 टिप्परों द्वारा घरों से कचरा एकत्रित किया जाता है। इसे चलाने के लिए 8 कर्मचारी हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत भर्ती हैं। बाकी 19 कर्मचारी नगर परिषद के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की सुविधा वर्ष 2020 से शुरू हुई थी। बता दें कि शहर को सफाई के लिए पांच जोन में बांटा हुआ है। इसके लिए चार जोन की सफाई के लिए दो एजेंसियों को ठेका दिया हुआ है। पांचवें जोन में नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करते हैं। शहर से प्रतिदिन 38 मिट्रिक टन कचरा एकत्रित किया जाता है।

डंपिंग स्टेशन पर कांटा लगाएगी एजेंसी
बीड फार्म स्थित डंपिंग स्टेशन पर एजेंसी द्वारा एक धर्मकांटा लगवाया जाएगा। वहां पर मॉनिटरिंग के लिए एक कमरा भी बनाया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कचरा ले जाने वाले टिप्परों का वहां पर वजन होगा।


क्यूआर कोड भी लगाने होंगे
डोर-टू-डोर कचरा उठाने व सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के लिए नगर परिषद गली- मोहल्लों में क्विक रिस्पांस कोड (क्यूआर कोड) लगाएगी। क्यूआर कोड से पता चलेगा कि लोगों के घर से कचरा उठाया गया है या नहीं। इसे नियंत्रण केंद्र से जोड़ दिया जाएगा। ताकि कूड़ा कहां से उठाया गया व कहां से नहीं इस पर निगरानी रखी जा सके। यह नियंत्रण केंद्र नगर परिषद की सफाई शाखा में ही बनेगा। वहीं से मॉनिटरिंग की जाएगी। यह योजना कई महानगरों में लागू है।



घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए योजना बनाई है। फाइल अधिकारियों के पास भेजी हुई है। अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। - संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed