फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agencies not ready to provide kitchen service, same agency came again and again in three tenders

Hisar News: किचन सर्विस देने को तैयार नहीं एजेंसियां, तीन टेंडर में बार-बार एक ही एजेंसी आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Agencies not ready to provide kitchen service, same agency came again and again in three tenders
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में दाखिल मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों की तर्ज पर सुबह की चाय से लेकर रात का खाना तक उपलब्ध करवाने की योजना बना चुका है। लेकिन इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए एजेंसियां आने को तैयार नहीं है। तीन बार नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में किचन सर्विस के लिए तीन बार टेंडर लगा चुका है लेकिन बार-बार एक ही एजेंसी आ रही है। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय ने मुख्यालय से टेंडर खोलने की अनुमति मांगी है। अगर टेंडर खुलने की अनुमति मिलती है और एजेंसी शर्तें पूरी करती हो तो दाखिल मरीजों को डाइट प्लान के अनुसार पौष्टिक खाना मिलेगा।
विज्ञापन

ये सुविधा 100 से अधिक बेड के अस्पतालों में शुरू की जा रही है। किचन सर्विस का ठेका लेने वाली एजेंसी को स्वास्थ्य विभाग के मेन्यू के अनुसार सामान्य मरीज, शुगर मरीज और किडनी बीमारी से पीड़ित मरीज को खाना उपलब्ध करवाना होगा। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक दिन का मेन्यू तय किया है। इस मेन्यू के अनुसार एजेंसी को मरीज को पौष्टिक खाना देना होगा। स्वास्थ्य विभाग प्रति थाली के हिसाब से एजेंसी को भुगतान करेगा। इसके अलावा चाय और नाश्ता का अलग-अलग दर होगा। किचन सर्विस का ठेका लेने वाली एजेंसी को रोजाना नर्सिंग स्टाफ खाने की डिमांड का ऑर्डर देगा। आर्डर में ये भी बताना होगा कि सामान्य दाखिल मरीज कितने हैं, शुगर बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या कितनी है। इसके अलावा किडनी के दाखिल मरीजों की डाइट संख्या की रिपोर्ट बतानी होगी। एजेंसी को खाने के कुल आर्डर से 10 फीसदी ज्यादा खाना तैयार करना होगा।
विज्ञापन


ये रहेगी दाखिल मरीजों के लिए नॉर्मल डाइट
-सोमवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, मंगू दाल, आलू सब्जी। (डिनर) चपाती, खिचड़ी, चना दाल, तोरी।
-मंगलवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, आलू बैंगन, काला चना। (डिनर) चपाती, खिचड़ी, सोयाबीन, आलू बैंगन।
-बुधवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, मलका मसूर, आलू मटर। (डिनर) चपाती, खिचड़ी, मूंग दाल, आलू टमाटर।
-वीरवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, राजमा, आलू गोभी। (डिनर) चपाती, खिचड़ी, आलू शिमला मिर्च।
-शुक्रवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, उड़द दाल, आलू पालक। (डिनर) चपाती, खिचड़ी, मूंग दाल, शलगम।
-शनिवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, सफेद चना, आलू गोभी। (डिनर) चपाती, खिचड़ी, मसूर दाल, आलू।
-रविवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, लोबिया, आलू मेथी। (डिनर) चपाती, खिचड़ी, मूंगदाल, गाजर।
ये है स्वास्थ्य विभाग की योजना
ब्रेकफास्ट में दलिया और दूध रोजाना।
सुबह : चाय और बिस्कुट रोजाना।
शाम : चाय और बिस्कुट रोजाना।
इस समय मरीज को देना होगा खाना
चाय : सुबह साढ़े 6 बजे
नाश्ता : सुबह साढ़े 6 बजे से 9 बजे तक
लंच : साढ़े 12 बजे से 1 बजे तक
शाम की चाय : शाम 4 बजे से साढ़े 4 बजे तक
डिनर : शाम साढ़े 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक
कोट
किचन सर्विस को लेकर तीन बार टेंडर लगाया गया लेकिन एक ही एजेंसी आ रही है। उच्च अधिकारियों ने भी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट भेज दी गई है मंजूरी मिलते ही टेंडर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईश्वर सिंह, मुख्य फार्मेसी ऑफिसर सिविल सर्जन कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed