फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Against the Agneepath plan, satyagraha of Congressmen at 8 places in the assembly, silence in Adampur

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों का पांच विधानसभा में 8 जगह सत्याग्रह, आदमपुर में सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Against the Agneepath plan, satyagraha of Congressmen at 8 places in the assembly, silence in Adampur
हिसार लघु सचिवालय के बाहर अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसी सत्याग्रह करते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पांच विधानसभा क्षेत्र में 8 जगह प्रदर्शन कर सत्याग्रह आंदोलन किया। हिसार में लघु सचिवालय के सामने कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। इसके अलावा हांसी, नारनौंद में एक, बरवाला में तीन जबकि उकलाना में दो जगह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

उकलाना में पूर्व नरेश सेलवाल के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया गया। कुमारी सैलजा समर्थक कर्ण सिंह लितानी ने समर्थकों के साथ पुरानी अनाज मंडी में सत्याग्रह किया। बरवाला में प्रशासनिक भवन के बाहर कांग्रेस ने दो टेंट लगाए। एक टेंट में पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, जिला परिषद पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। दूसरे टेंट में पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के बरवाला से प्रत्याशी रह चुके भूपेंद्र गंगवा के नेतृत्व के में विरोध जलूस निकाला। जिले में कांग्रेस के एकमात्र विधायक वाली आदमपुर विधानसभा में कांग्रेस ने कोई प्रदर्शन नहीं किया। लघु सचिवालय पर कांग्रेस के सत्याग्रह धरने में धर्मवीर गोयत, अनिल मान नलवा, छत्रपाल सोनी, कुलवीर सिंह सोहेल, अमर गुप्ता, एडवोकेट योगेश सिहाग, दलजीत पंघाल, ग्रामीण महिला अध्यक्ष स्नेह लता निंबल, शहरी महिला अध्यक्ष संतोष जून, एडवोकेट कमल सहरावत, जेपी ज्याणी, भूपेंद्र कासनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैलजा समर्थकों ने अनाज मंडी में किया सत्याग्रह
उकलाना। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा समर्थकों ने कर्ण सिंह के नेतृत्व में पुरानी अनाज मंडी में सत्याग्रह करते हुए विरोध दर्ज कराया। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि सत्याग्रह की अध्यक्षता एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ ने की। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी बाला देवी खेदड़, विनोद मित्तल, कर्ण सिंह नैन, सुरेश गर्ग पूर्व वाइस चेयरमैन, हरिकिशन प्रभुवाला, डॉ. जय भगवान राजलीवाल, शैलेश वर्मा पूर्व जेडएमईओ, बलजीत पूर्व जिला पार्षद, गीता सिहाग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अग्निपथ योजना के विरोध में पूर्व विधायक नरेश सेलवाल की अध्यक्षता में तहसील के सामने सत्याग्रह किया गया। उपतहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि केंद्र की यह योजना युवाओं का भविष्य खराब कर देने वाली है। इसके दुष्परिणाम आने वाले समय में भुगतने पड़ेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र नैन, अमरजीत कुंडू, काला कनोह, सतीश बिठमड़ा, बलवंत धतरवाल, श्याम सुंदर बंसल, मोलड़ राम, मेनपाल, सत्यवान, चंद्र छिरंग, मास्टर दिगपाल व रणधीर सिंह मौजूद रहे।
हांसी में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
हांसी। कांग्रेसी नेता सोमवार सुबह करीब 10 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल बूरा,जय सिंह पाली, प्रेम सिंह मलिक, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलु राम जांगड़ा, केश कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगी, रिंकू सैनी, विकास नुनाच सहित सहित अन्य उपस्थित रहे।
सरकार वापस ले फैसला : जस्सी पेटवाड़
नारनौंद। अग्निपथ योजना का विरोध में पूर्व जिला पार्षद जस्सी पेटवाड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उपमंडल कार्यालय पर अग्निपथ योजना के विरोध में तहसील परिसर के सामने धरना दिया। सरकार कभी नोटबंदी, कभी कृषि कानून तो कभी अग्निपथ भर्ती के नाम पर युवाओं को परेशान करती है। हमारी प्रदेश के युवाओं से अपील है कि पूरे प्रदेश के युवा इस योजना का विरोध करें। इस अवसर पर दिलबाग ढांडा, ओमप्रकाश ढांडा, रणदीप लोहान, प्रदीप, सत्यवान चहल मौजूद रहे।
अग्निपथ के खिलाफ रैली निकाल प्रदर्शन
बरवाला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को भूपेंद्र गंगवा के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के विरोध में इकट्ठे होकर रोष प्रदर्शन किया। इसके दौरान एक रैली का भी आयोजन किया गया। रैली गुरुद्वारा सिंह सभा से होते हुए मेन बाजार, क्लॉथ मार्केट, पुराना बस स्टैंड, सब्जी मंडी तक की गई। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भूपेंद्र गंगवा ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से युवा विरोधी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार इस योजना को भी वापस ले। इस अवसर पर विजेंद्र कपूर सेवादल प्रधान, पवन चड्ढा रेहडी यूनियन प्रधान, बलवान सिंह पूर्व प्रधान, होशियार सिंह सिवाच, राहुल गर्ग, पवन मित्तल, दया सिंह, जवाहरलाल आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने युवाओं के स्थायी रोजगार मांगा
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के लिए एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देकर शहर में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणधीर सिंह, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सहारण, कृष्ण सातरोड़ वाले गुट ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष रवि बैनीवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रधान राजेश शयोकदं, बिजेंद्र हुड्डा, मुकेश गर्ग, दयानंद टाक, राजवीर वाल्मीकी, जयवीर आदि रहे।

पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला ने सोमवार को प्रशासनिक भवन कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों के चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के दौरान कहा कि अग्निपथ योजन’ लागू करने के निर्णय से देश भर के युवाओं में निराशा, मायूसी और गहरा रोष है। उन्होंने एसडीएम राजेंद्र कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अजीत यादव, राजेंद्र सिंगला, पम्मी सरदार, नफेसिंह पूनिया, सुनील मित्तल, विनोद सिंगला, मनीराम वर्मा, रामस्वरूप मदान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed