Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the victory, a warm welcome to Bhavya in Adampur

जीत के बाद आदमपुर में भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
After the victory, a warm welcome to Bhavya in Adampur
आदमपुर/हिसार। भव्य बिश्नोई की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा नेताओं और कुलदीप समर्थकों ने भव्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। भव्य के समर्थकों ने आदमपुर में जुलूस निकाला। मंडी में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह आदमपुर की जीत है। मुझ से जो गलती हुई वह भव्य नहीं करेगा। भव्य आप लोगों के बीच रहकर काम करेगा।
विज्ञापन

हिसार के महाबीर स्टेडियम में बने मतगणना केंद्र से जीत का सर्टिफिकेट लेकर निकले भव्य-कुलदीप बिश्नोई का सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। कुलदीप बिश्नोई ने सीसवाल प्राचीन शिव मंदिर धाम में मत्था टेका। आदमपुर बाईपास पहुंचने पर समर्थकों ने जुलूस के तौर पर अगुवाई करते हुए स्वागत किया। उनका अभिनंदन करते हुए मंडी तक लेकर पहुंचे। यहां भारी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल माला, पगड़ी पहनाकर भव्य का स्वागत किया।
विज्ञापन

उपचुनाव की सीढ़ी से भव्य बिश्नोई बने विधायक
हिसार। उपचुनाव ने हरियाणा की राजनीति को एक और विरासत को आगे बढ़ा दिया है। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई, चाचा चंद्रमोहन, मां रेणुका बिश्नोई ने भी विधानसभा में एंट्री की थी। अभय सिंह चौटाला, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, किरण चौधरी, सावित्री जिंदल ,दीपेंद्र सिंह हुड्डा की एंट्री भी उपचुनाव से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य बिश्नोई उपचुनाव के सहारे विधानसभा की सदस्यता पाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल परिवार के तीसरे सदस्य हैं। उनसे पहले उनके ताऊ चंद्रमोहन, पिता कुलदीप बिश्नोई व माता रेनुका बिश्नोई ने भी उपचुनाव के सहारे ही पहली बार विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की थी। वर्ष 1993 में भजनलाल के बड़े बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कालका विधानसभा सीट से विधायक बने।
1998 में कुलदीप बिश्नोई उपचुनाव में विधायक बनकर चंडीगढ़ पहुंचे। 2011 के उपचुनाव में रेनुका बिश्नोई विधायक बनीं। अभय रोड़ी उपचुनाव से विधायक बने। उपचुनाव के जरिए विधानसभा में पहुंचे थे। 1970 में ऐलनाबाद उपचुनाव में ओमप्रकाश चौटाला कांग्रेस की टिकट पर पहली दफा विधायक बने थे। 2005 में किरण चौधरी, सावित्री जिंदल उपचुनाव के जरिये विधानसभा पहुंची थीं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र भी 2005 में उपचुनाव के जरिये ही सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे।

सोनाली फोगाट का नाम गायब
वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने 34 हजार से अधिक वोट मिली थी। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के कुछ समय बाद सोनाली फोगाट की हत्या हो गई। अनुमान लगाया जा रहा था कि इस उपचुनाव में सोनाली फोगाट चर्चाओं में रहेंगी। पूरे उपचुनाव में ऐसा कुछ नहीं हुआ। नाराज चल रहे सोनाली फोगाट के परिवार को कुलदीप बिश्नोई ने कुछ समय पहले मना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed