फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the murder of Dr. Bhavna, Udesh had gone to his sister's house in Bikaner and hidden himself

Hisar News: डॉ. भावना की हत्या के बाद बहन के घर बीकानेर में जाकर छिपा था उदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
After the murder of Dr. Bhavna, Udesh had gone to his sister's house in Bikaner and hidden himself
आरोपी उदेश को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड के लिए ले जाते पुलिस कर्मी 
हिसार। डॉक्टर भावना की हत्या के आरोपी उदेश को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से मोबाइल बरामद करने के लिए पूछताछ करेगी। साथ ही मौके की निशानदेही भी कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी अपने घर रेवाड़ी गया था। फिर अपनी बहन के घर बीकानेर में जाकर छिपा था।
विज्ञापन

डॉ. भावना की हत्या के आरोपी एचएयू का क्लर्क उदेश को सिविल लाइन पुलिस नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे दोपहर करीब 2.15 बजे अदालत में पेश किया। जेएमआईसी सुनील कुमार की अदालत में पुलिस ने आराेपी को पेश कर तीन दिन के रिमांड की मांग की। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी कविता ने बताया कि आरोपी उदेश के मोबाइल को रिकवर किया जाएगा, जिसके बाद उदेश के साथ हुई उसकी बातचीत का पूरा ब्योरा सामने आएगा। दोनाें की आपस में लंबे समय से दोस्ती थी। उदेश की पत्नी का वीडियो वायरल हुआ है। उसकी सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल लाइन एसएचओ कविता ने कहा कि डॉ. भावना को केमिकल से जलाया या पेट्रोल से इस बारे में अभी पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। हमें लैब की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी में उदेश की मां ने मीडिया को बताया है कि भावना उदेश से शादी करना चाहती थी। मृतका की मां गायत्री ने रिश्ते से मना कर दिया था। इसके बाद बेटी को फिलीपिंस भेज दिया था। इसके बाद भी वह आरोपी के संपर्क में रही। इस बीच आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। आरोपी उदेश की शादी होने तथा बच्चा होने के बाद भी उसने संपर्क नहीं तोड़ा। भावना शादी के लिए उदेश पर दबाव बना रही थी। वह उदेश पर तलाक के लिए दबाव बना रही थी। दोनों के परिवाराें काे इस प्रेम प्रसंग के बारे में पूरी जानकारी थी।

---------------
आरोपी उदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच चल रही है। ऐसे में सभी तथ्यों को उजागर नहीं किया जा सकता। हम सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रहे हैं। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से मोबाइल रिकवर किया जाएगा। मौके की निशानदेही भी कराई जाएगी।
- तनुज शर्मा, डीएसपी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed