फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After tendering four times in four months, the process has come to an end, cleaning will start in the city soon

Hisar News: चार महीने में चार बार टेंडर लगाने की प्रक्रिया, जल्द शुरू होगी शहर में सफाई

Tue, 04 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
After tendering four times in four months, the process has come to an end, cleaning will start in the city soon
हांसी शहर में लगे हुए कचरे के ढेर।
हांसी। शहर में सफाई के लिए चार महीने बाद टेंडर सिरे चढ़ गया है। नगर परिषद ने टेंडर के लिए आवेदन करने वाली एक एजेंसी का चयन कर लिया है। एजेंसी एक सप्ताह में सफाई का काम शुरू कर देगी। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों से कचरे का उठान होने लगेगा। फर्म ने शहर में सफाई के लिए प्रतिवर्ष 2.10 करोड़ रुपये में टेंडर लेने की मांग की है। अब नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से मोलभाव किया जाएगा। मोलभाव के बाद फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

यह टेंडर नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते लगाया गया था। इस टेंडर के अनुसार फर्म को दस वार्डों में सफाई करनी होगी। इसके अलावा मुख्य मार्गों की सफाई का काम भी फर्म का ही होगा। एजेंसी मुख्य मार्गों से कचरे का उठान कर डंपिंग स्टेशन पर डालेगी। नगर परिषद की तरफ से चार बार टेंडर आमंत्रित करने के बाद प्रक्रिया सिरे चढ़ी है।
विज्ञापन




शहर में नहीं हो रही नियमित सफाई

शहर के मुख्य मार्गों से सफाई, कचरा उठान का कार्य वर्ष 2023 में दो एजेंसियों को दिया गया था। टेंडर बीते वर्ष अगस्त महीने में खत्म हो गया था। तब विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई थी। ऐसे में नगर परिषद ने एजेंसियों का कार्यकाल अक्तूबर माह तक बढ़ा दिया था। इसके बाद से शहर में नियमित तौर पर सफाई नहीं हो रही है। चुनाव के बाद तीन बार टेंडर भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर की सफाई के लिए चाहिए 400 कर्मी, अभी 144 कार्यरत

नगर परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में जनसंख्या एक लाख से ज्यादा है। शहर में प्रतिदिन 40 टन कचरा निकलता है। नियम के अनुसार प्रति 400 व्यक्तियों पर एक सफाई कर्मचारी होना चाहिए। ऐसे में एक लाख जनसंख्या पर कम से कम 400 कर्मचारी चाहिए। जबकि नगर परिषद के पास कच्चे और नियमित मिलाकर 140 सफाईकर्मी हैं। इसमें 114 कच्चे व 26 नियमित कर्मचारी हैं। सफाई का टेंडर अलॉट न होने के कारण अभी इन 144 कर्मचारियों पर ही शहर की सफाई की जिम्मेदारी है। इसमें से 18 कर्मचारी टिप्पर चलाते हैं।





एक जोन में होंगे दस वार्ड शामिल

शहर की सफाई का टेंडर देने लिए नगर परिषद ने एक जोन में दस वार्ड शामिल किए हैं। इसमें मुख्य रूप से वार्ड 1, 2, 20 से 25, 26 वार्ड का आधा हिस्सा व वार्ड 27 शामिल हैं।








शहर में सफाई का टेंडर देने के लिए फर्म का चयन किया है। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी करके काम शुरू करवाया जाएगा। शहर में सफाई से संबंधित समस्या नहीं आने दी जाएगी। - डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed