फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After swallowing the poisonous substance, the young man said, Papa, save me, died in the hospital

Hisar: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद युवक ने कहा, पापा मेरे को बचा लो, अस्पताल में हो गई मौत

Sun, 17 Jul 2022 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2022 03:12 AM IST
सार

शास्त्री नगर के रहने वालेे सागर ने बताया कि उसका बड़ा भाई मोहित जींद में कारपेंटर का काम करता था। वह तीन दिन पहले जींद से आया था।

विज्ञापन
After swallowing the poisonous substance, the young man said, Papa, save me, died in the hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में कैमरी रोड स्थित शास्त्री नगर में रहने वाले 22 वर्षीय मोहित ने शुक्रवार शाम को घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। बाद में अपने पापा को कहा कि मुझे बचा लो, गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

 

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने शनिवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जींद में करता था काम
शास्त्री नगर के रहने वालेे सागर ने बताया कि उसका बड़ा भाई मोहित जींद में कारपेंटर का काम करता था। वह तीन दिन पहले जींद से आया था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जींद जाने की बात कहकर घर से निकल था। शाम 4 बजे वापस घर आकर कहने लगा कि मैं बारिश के कारण हांसी से लौट आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके बाद वह बाथरूम में घुसा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बाथरूम से निकलने के बाद कहा पापा मुझे बचा लो, गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed