फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After MLA's reprimand, municipal council repairs SD College road at 11 pm

विधायक की फटकार के बाद रात में 11 बजे नगर परिषद ने ठीक कराई एसडी कॉलेज रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
After MLA's reprimand, municipal council repairs SD College road at 11 pm
हांसी। शहर में सड़क का निरीक्षण करते विधायक विनोद भयाना। - फोटो : Hisar
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने बुधवार को एसडी महिला कॉलेज रोड का निरीक्षण कर टूटी फूटी सड़क व लीकेज सीवरेज व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इस दौरान उनके साथ जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार व नगर परिषद के ईओ संजय रोहिला सहित अन्य विभागों के अधिकारी साथ थे। विधायक की फटकार के बाद शुक्रवार रात 11 बजे नगर परिषद के अधिकारियों ने एसडी कॉलेज रोड की मरम्मत का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने बताया कि एसडी कॉलेज रोड को बनवाने के लिए बजट आया हुआ है, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते टेंडर नहीं हो पाया है। अब जब टेंडर लगाने का समय आया तो आचार संहिता लग गई है। इस कारण नई सड़क का निर्माण नहीं हो सकता। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए फिलहाल सड़क की मरम्मत करवाई जा रहा है। शुक्रवार रात को जब नगर परिषद ने सड़क का काम शुरू करवाया तो विधायक भयाना ने स्वयं निरीक्षण कर वहां का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर मार्केट के प्रधान अजय सैनी ने बताया कि सड़क टूटी पड़ी है और सीवरेज व्यवस्था बदहाल है। जिस कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इस रोड पर अव्यवस्था के कारण दुकानदारों के साथ आमजन को भी दिक्कत हो रही है। इस मार्ग पर एसडी कॉलेज, पंजाब नेशनल बैंक, लाल सड़क व पुरानी सब्जी मंडी है। जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। शुक्रवार रात को निरीक्षण के दौरान विधायक भयाना ने इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे मरम्मत कार्य सही से करें और बंद पड़ी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed