फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After applying tilak and showering flowers, 223 Ram devotees from Hisar-Kar Sevak left for Ayodhya by Aastha special train.

Hisar News: तिलक लगाकर फूल बरसाए, हिसार से 223 रामभक्त-कार सेवक आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या हुए रवाना

Fri, 09 Feb 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
After applying tilak and showering flowers, 223 Ram devotees from Hisar-Kar Sevak left for Ayodhya by Aastha special train.
हिसार। जय श्री राम के जयकारों के साथ वीरवार को सुबह 11.05 बजे प्लेटफार्म नंबर-3 से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। राम भक्त और कार सेवकों के हाथों में ध्वजा लहरा रही थी। गले में पटका था। हर कोई जय श्री राम के जयकारे लगा रहा था। ट्रेन में बैठने से पहले पुजारी सत्यवान ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाया और फूल बरसाए गए। भगवान राम के जयकारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह छह बजे आस्था स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-3 पर खड़ी हो गई। साढ़े 9 बजे राम भक्त स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गए। प्लेटफार्म नंबर-3 से रवाना हुई ट्रेन में हिसार से 223 कार सेवक और राम भक्त रवाना हुए हैं। श्रद्धालु मोबाइल में भी राम के भजन सुन रहे थे। स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई। आस्था स्पेशल ट्रेन में 24 बोगी लगी हुई हैं। हिसार से श्रद्धालु एस-1 और एस-2 कोच में बैठे हैं। ट्रेन शुक्रवार सुबह 5 बजे अयोध्या पहुंचेंगी। वहीं, वापसी में 10 फरवरी को शाम 5.40 बजे ट्रेन अयोध्या से हिसार के लिए रवाना होगी। 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे ट्रेन हिसार पहुंचेंगी।
विज्ञापन


नेताओं ने बनाई दूरी, झंडी दिखाने नहीं पहुंचा कोई
हिसार से आस्था ट्रेन पहली बार रवाना हुई है। मगर ट्रेन को झंडी दिखाने के लिए नेताओं ने दूरी बनाए रखी। स्टेशन पर कोई भी नेता झंडी दिखाने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि ट्रेन चलने से पहले काफी चर्चा हो रही थी कि ट्रेन को झंडी दिखाने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पहुंचेंगे। मगर ट्रेन जाने तक कोई भी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं 1990 में कार सेवा में गया था। आज चौथी बार अयोध्या जाने का मौका मिला है। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इस उम्र में भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। भविष्य में परिवार को भी अयोध्या लेकर जाएंगे।
- वीरभान बंसल, कार सेवक

काफी खुशी की बात है कि आज तीसरी बार अयोध्या जाने का मौका मिला है। एक साल पहले भी मंदिर निर्माण के दौरान गया था। सबसे बड़ी बात है कि प्राण प्रतिष्ठा के कुछ दिन बाद ही अयोध्या जाने का बुलावा आया है।
- मुकेश, श्रद्धालु

काफी समय से अयोध्या जाने का इंतजार कर रहे थे। आज मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पहली बार अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने जा रहा हूं। कुछ समय बाद परिवार के साथ दोबारा जाएंगे।
- पृथ्वी सिंह, श्रद्धालु

मेरे लिए खुशी का काेई ठिकाना नहीं है। आज राम ने हमें बुलाया है तो हम अयोध्या जा रहे हैं। मैं पहली बार अयोध्या जा रहा हूं और आगे भी जाता रहूंगा। परिवार के सदस्यों को भी अयोध्या जाने का बेसब्री से इंतजार है।
- नीरज गुप्ता, श्रद्धालु

1990 में कार सेवा में गया था। उस समय गोंडा से अयोध्या पैदल गए थे। हमें जाने में पांच से छह दिन का समय लगा था। कई सूखी नदियां भी पार की। अब भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मौका मिला है।

- आत्माराम, कार सेवक

आस्था स्पेशल ट्रेन आईआरसीटीसी की ओर से ही बुक की गई है। इस ट्रेन में 24 डिब्बे लगे हुए हैं और प्रदेशभर से 1476 श्रद्धालु जांएगे। अभी हिसार से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। भविष्य में यहां से भी शुरू की जा सकती है। वैसे दिल्ली से अयोध्या के लिए काफी ट्रेन हैं। गोरखधाम एक्सप्रेस में भी लखनऊ तक जा सकते हैं। उसके बाद अयोध्या जाने के लिए काफी साधन हैं। वीरवार को हिसार से 223 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed