फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After a tussle with the DSP, the farmers pitched a tent outside the MLA's residence, said - they will get up only after taking compensation

डीएसपी से खींचतान के बाद किसानों ने विधायक आवास के बाहर गाड़ा तंबू, बोले-मुआवजा लेकर ही उठेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
After a tussle with the DSP, the farmers pitched a tent outside the MLA's residence, said - they will get up only after taking compensation
किसानों को मुआवजे को लेकर सेक्टर 15 स्थित विधायक जोगीराम सिहाग के घर के बाहर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले दो किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए सेक्टर-15 स्थित जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग के आवास के बाहर किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को विधायक आवास के बाहर टेंट लगाने को लेकर किसानों और डीएसपी अभिमन्यु के बीच खींचतान हुई। काफी कहासुनी के बीच किसानों ने तंबू गाड़ दिया। धरने पर पहुंचे किसानों ने साफ कह दिया है कि तब तक दोनों किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा वे धरने से नहीं उठेंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ आमरण अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

दो किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों और विधायक के बीच दूसरे दिन भी बात सिरे नहीं चढ़ी। किसान नेता राजीव मलिक ने बताया कि विधायक जोगीराम की तरफ से पंचायत भेजी गई थी लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। उन्होंने बताया कि आज कई जिलों से किसान अपना समर्थन देने पहुंचे थे। किसान नेता शमशेर नंबरदार, सुदेश कंडेला, महाबीर, अमरजीत कुंडू ने बताया कि सरकार ने आंदोलन के दौरान जितने भी किसानों का देहांत हुआ था उनको मुआवजा देने की बात कहीं थी। हिसार जिले में नौ किसानों को आर्थिक मदद मिल चुकी है, जबकि खरड़ गांव के कृष्ण के परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। इसके अलावा सिरसा जिले के किसानों को भी मदद नहीं मिली है। नेताओं का कहना है कि तपती गर्मी में किसान सड़कों पर बैठे और पुलिस प्रशासन द्वारा टेंट भी नहीं लगाने दिया जा रहा। उनका कहना है कि जब तक दोनों किसानों को मुआवजा नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed