फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AE and two JEs summoned to headquarters on complaint of corruption in building and road construction

Hisar News: भवन व सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत पर एई व दो जेई मुख्यालय तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
AE and two JEs summoned to headquarters on complaint of corruption in building and road construction
हिसार। शहर में भवनों व सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत पर नगर निगम के एई व दो जेई को निजी सुनवाई के लिए मुख्यालय तलब किया है। इस मामले में सुनवाई शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्य सतर्कता अधिकारी कार्यालय में होगी। इसे लेकर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सुनवाई को लेकर पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक आरटीआई कार्यकर्ता की तरफ से निगम अधिकारियों के खिलाफ शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय को शिकायत की थी। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निगम अधिकारी शहर में भवनों व सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। यही नहीं निगम कार्यालय में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिसमें अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल है। इस शिकायत की सुनवाई 2 जनवरी को सुबह 11 बजे पंचकूला में शहरी स्थानीय निकाय के मुख्य सतर्कता अधिकारी के कार्यालय में तय की गई है। इस दौरान निगम के एक एई व दो जेई को पूर्ण रिपोर्ट के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निगम में 485 कर्मचारी बायोमीट्रिक से नहीं लगा रहे हाजिरी
निगम कार्यालय में करीब 485 कर्मचारी बायोमीट्रिक से हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद निगम प्रशासन सचेत हो गया है। निगम प्रशासन की तरफ से इन कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर भी सख्ती की जाएगी। बता दें कि काफी संख्या में निगम कर्मचारी निर्धारित समय से लेट कार्यालय आते हैं और समय से पहले कार्यालय से चले जाते हैं। इसी वजह से वह बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाते, क्याेंकि इसमें हाजिरी का समय भी पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed