फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Advance Air Traffic Advisory System to be installed at Hisar Airport

हिसार एयरपोर्ट: खराब मौसम में भी लैंड और टेक ऑफ कर सकेंगे विमान, लगाया जाएगा एएटीएएस

Mon, 24 Jan 2022 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 09:16 PM IST
सार

बीएंडआर ने एयरपोर्ट पर एएटीए सिस्टम लगाने के लिए टेंडर जारी किया है। प्रदेश की अन्य हवाई पट्टियों पर वीओआर सिस्टम लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Advance Air Traffic Advisory System to be installed at Hisar Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर में निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर खराब मौसम में विमानों की लैंडिंग व टेक ऑफ के लिए एडवांस एयर ट्रैफिक एडवाइजरी सिस्टम (एएटीएएस) लगाया जाएगा। वहीं प्रदेश की अन्य हवाई पट्टियों पर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज (वीओआर) सिस्टम लगाए जाएंगे। बीएंडआर ने इन सिस्टम को लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 2 फरवरी को टेंडर खोला जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार एएटीएएस को अमेरिका की सरकारी एजेंसी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेटर से मान्यता मिली हुई है। इस तकनीक का इस्तेमाल उन छोटे एयरपोर्ट पर दिनभर लैंड करने वाली अनुसूचित उड़ानों (नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट) के प्रबंधन के लिए किया जाता है, जहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार जिस एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन किए जाते हैं, वहां यह सिस्टम होना जरूरी है। मगर यह सिस्टम काफी महंगा है। एक माह की 12 घंटे की शिफ्ट के दौरान इस तकनीक का इस्तेमाल करने पर करीब 25 लाख रुपये खर्चा आता है और 24 घंटे इस्तेमाल करने पर 50 लाख रुपये खर्च आएगा। एएटीएएस एटीसी का बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करता है यह सिस्टम

यह सिस्टम मानव रहित रेडियो टॉवर सेटों का उपयोग करते हुए लगभग 50 किमी की दूरी से हवा की गति, बारिश की संभावना, बादल आधार, हवा की दिशा, हवाई अड्डे पर रनवे की स्थिति आदि जैसी जानकारी प्रदान करके विमानों की लैंडिंग में सहायता करता है।

भिवानी, नारनौल व पिंजौर में लगेंगे वीओआर सिस्टम

भिवानी, नारनौल व पिंजौर हवाई पट्टी पर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज (वीओआर) सिस्टम लगाए जाएंगे। द वेरी हाई फ़्रीक्वेंसी ओमनी-डायरेक्शनल रेंज (वीओआर) एक ग्राउंड-आधारित इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है, जो उच्च और निम्न ऊंचाई वाले मार्गों और हवाई अड्डे के दृष्टिकोण के लिए दिगंश जानकारी प्रदान करता है।

40 करोड़ आएगी लागत

बीएंडआर ने प्रदेश स्तर पर करीब 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के तहत हिसार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए कैट टू लाइट व मौसम पूर्वानुमान के लिए एएटीएएस और भिवानी, नारनौल व पिंजौर हवाई पट्टी पर रनवे लाइट व वीओआर सिस्टम लगवाना शामिल है।

हिसार एयरपोर्ट पर एएटीएएस के कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर टेंडर लगाया गया है। 2 फरवरी को यह टेंडर खोला जाना है। - नवीन कुमार, एक्सईएन, बींएडआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed